ये तो सब जानते है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी टीम टेस्ट मैच खेलने के लिए इंदौर पहुंची हुई है। यहाँ तक कि भारतीय टीम बीती रात अपना पहला टेस्ट मैच भी खेल चुकी है। बता दे कि टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली मंगलवार की सुबह इंदौर की टाउनशिप में पहुंचे थे। जहाँ बच्चो के साथ विराट कोहली ने खूब मस्ती की और क्रिकेट भी खेला। दरअसल टाउनशिप में कोहली एक विज्ञापन शूट करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि विराट कोहली टीम के साथ इंदौर नहीं पहुंचे, लेकिन वह सोमवार को देर शाम को इंदौर शहर पहुँच गए थे।
बच्चो के साथ विराट कोहली ने खेला क्रिकेट..
ऐसे में जब अगली सुबह कोहली इंदौर की श्रीजी वैली की श्रीजी हाइट्स में एक विज्ञापन शूट करने के लिए आएं, तब उन्हें देख कर वहां मौजूद लोगो की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। बता दे कि विराट का यह विज्ञापन बच्चो को खेल के लिए प्रेरित करने पर आधारित है। बहरहाल जब विराट टाउनशिप पहुंचे, तब बच्चों ने भी बड़े जोरदार तरीके से विराट का स्वागत किया। गौरतलब है कि सबसे पहले विराट ने सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ औपचारिक रूप से मुलाकात की। उसके बाद विज्ञापन शूट किया। इसी दौरान कोहली ने बच्चों के साथ न केवल क्रिकेट खेला बल्कि खूब मस्ती भी की।
https://www.instagram.com/p/B4wmTo1p435/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दे कि कोहली ने बच्चों को क्रिकेट खेलने के लिए कई टिप्स भी दिए। जी हां पहले विराट ने बच्चों को बॉलिंग की और फिर अपनी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो विराट ने करीब तीन घंटे इस लोकेशन पर बिताएं और सब के साथ विज्ञापन शूट करने का खूब मजा लिया। यही वजह है कि विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप भी विराट कोहली का बच्चो संग यह वीडियो यहाँ देख सकते है।


