बता दे कि बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसे लेकर दर्शको के मन में कई तरह के सवाल उठते रहते है। हालांकि हम आपके उन सभी सवालों का जवाब तो नहीं दे सकते, लेकिन कुछ सवालों का जवाब जरूर दे सकते है। जी हां आज हम आपको बिग बॉस का पूरा सच बताने जा रहे है। ऐसा सच जिससे आप सब शायद वाकिफ नहीं होंगे।
बिग बॉस का पूरा सच नहीं जानते होंगे आप..
1. गौरतलब है कि बिग बॉस का शो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड नहीं होती। जी हां कई बार शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए कंटेस्टेंट की मदद भी ली जाती है। इसके साथ ही कई बार सेलिब्रिटी के बीच अचानक खुद ही झगड़े हो जाते है।
2. इसके इलावा जो गाली गलौच बिग बॉस में ऑनस्क्रीन नजर आती है, वह ऑफस्क्रीन नहीं होती। दरअसल बिग बॉस के घर में जानबूझ कर ऐसे कंटेस्टेंट लाएं जाते है, जिनके बीच पहले से ही अनबन होती है। ताकि बिग बॉस के घर में होने वाली लड़ाई असली लगे। बता दे कि बिग बॉस का सेट मुंबई के लोनावला में लगता है। जहाँ पूरा एरिया रिमोट से प्रक्रिया करता है। ऐसे में वहां सेलिब्रिटी, क्रू मेंबर और मीडिया के इलावा किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जाता।
हॉलीवुड फिल्म में पहली बार नजर आएगी यह टीवी एक्ट्रेस
3. आपको जान कर हैरानी होगी कि घर में साफ़ सफाई का काम आमतौर पर सफाई कर्मचारी ही करते है। हालांकि कैमरे के सामने दिखाने के लिए कंटेस्टेंट से थोड़ी बहुत सफाई करवा ली जाती है। बता दे कि बिग बॉस के घर में केवल बाथरूम और टॉयलेट को छोड़ कर हर जगह कैमरे लगे होते है।
4. बता दे कि कंटेस्टेंट सुबह भी जल्दी नहीं उठते। जी हां उनकी वेकअप कॉल असल में पिछली रात खत्म की गई शूटिंग के समय पर निर्भर करती है। यानि अगर शूटिंग देर से खत्म हुई हो, तो कंटेस्टेंट को देर से उठाया जाता है। यहाँ तक कि वीकेंड का वार के लिए भी केवल शनिवार और रविवार का दिन ही निश्चित नहीं होता।
5. बता दे कि घर में दो तरह के कैमरे लगाए जाते है। जिनमे से एक रोबोट और दूसरा ट्रैक होता है। तो ये है बिग बॉस का पूरा सच जिसके बारे में शायद कोई नहीं जानता होगा।


