सर्दियों में हेल्दी सूप का मजा लेना चाहते है, तो पढ़े यह स्वादिष्ट रेसिपी

सर्दियों में हेल्दी सूप

वैसे तो ठंड के मौसम में गर्म गर्म सूप पीना हर किसी को अच्छा लगता है। मगर यदि वह सूप स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी हो तो उसे पीने का मजा दोगुना हो जाता है। इसलिए अगर आप सर्दियों में हेल्दी सूप का मजा लेना चाहते है, तो इस रेसिपी को जरा ध्यान से पढियेगा। इस रेसिपी को पढ़ कर घर में ही हेल्दी सूप बनाइये और मौसम का मजा लीजिये। बता दे कि सूप के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।

सर्दियों में हेल्दी सूप

सर्दियों में हेल्दी सूप का मजा ले.. 

सामग्री..  कॉर्न..1/4 कप 

पानी.. 3 कप

गाजर और बीन्स.. दो बड़े चम्मच स्प्रिंग

प्याज.. एक बड़ा चम्मच

मकई का आटा.. दो चम्मच

काली मिर्च पाउडर.. 1/4 चम्मच, नमक.. स्वादानुसार

सर्दियों में हेल्दी सूप

विधि.. 1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले स्प्रिंग प्याज, गाजर और बीन्स को बारीक़ काट ले। फिर एक कटोरी में थोड़ा सा पानी लीजिये और उसमे दो चम्मच कॉर्नफ्लोर डाल दीजिये। इस बात का ध्यान रखे कि इस घोल में गाँठ नहीं रहनी चाहिए।

2. इसके बाद 1/4 कप कॉर्न और 1/4 कप पानी और मकई को एक साथ मिला कर पीस ले। यानि इसका एक चिकना सा पेस्ट बना ले।

3. फिर एक पैन लेकर उसमे दो टीस्पून मक्खन डाल कर गर्म करे। बता दे कि उसमे कटी हुई सब्जियां, कॉर्न और सौते डाल दे। इसके बाद तीन कप पानी, पीसा हुआ पेस्ट और नमक डाल दे।

4. गौरतलब है कि आपको मध्यम आंच पर पांच मिनट के लिए इसको उबालना है। जी हां जब तक यह अच्छी तरह से पक न जाएँ तब तक इसे पकने दे। फिर इसमें कॉर्नफ्लोर का पेस्ट डाले और करीब दो मिनट तक पकाएं।

5. अब आखिर में आंच बंद कर दे और काली मिर्च छिड़क दे। बता दे कि सूप समय के साथ साथ गाढ़ा हो जाता है। इसलिए सर्व करने से पहले इसमें गर्म या हल्का सा दूध मिला दे। इसके बाद आप इस स्वीट कॉर्न सूप का मजा ले सकते है। ” दोस्तों सर्दियों में हेल्दी सूप की यह रेसिपी आपको कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।”

Summary
सर्दियों में हेल्दी सूप का मजा लेना चाहते है, तो पढ़े यह स्वादिष्ट रेसिपी  Youth Express
Article Name
सर्दियों में हेल्दी सूप का मजा लेना चाहते है, तो पढ़े यह स्वादिष्ट रेसिपी Youth Express
Description
वैसे तो ठंड के मौसम में गर्म गर्म सूप पीना हर किसी को अच्छा लगता है। मगर यदि वह सूप स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी हो तो उसे पीने का मजा दोगुना हो जाता है। इसलिए अगर आप सर्दियों में हेल्दी सूप का मजा लेना चाहते है, तो इस रेसिपी को जरा ध्यान से पढियेगा। इस रेसिपी को पढ़ कर घर में ही हेल्दी सूप बनाइये और मौसम का मजा लीजिये।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER