इसमें कोई दोराय नहीं कि हम जब कही बाहर विदेश घूमने के लिए जाते है, तो सबसे पहले हमें उस देश का वीजा लगवाना पड़ता है। तब कही जा कर हमें उस देश में रहने और घूमने की इजाजत मिलती है। मगर एक देश ऐसा भी है, जहाँ आपको रहने और घूमने के लिए किसी वीजे की जरूरत नहीं है। यानि इस देश में बिना वीजा के आप घूम सकते है। खास करके भारतीय नागरिको के लिए यह ऑफर सच में काफी फायदेमंद है। बता दे कि हम यहाँ थाईलैंड की बात कर रहे है। जो भारतीय नागरिको का पसंदीदा डेस्टिनेशन है। गौरतलब है कि थाईलैंड बाकी देशो के मुकाबले सबसे सस्ता और बेहतरीन डेस्टिनेशन है।
इस देश में बिना वीजा के घूम सकते है भारतीय नागरिक..
आपको जान कर हैरानी होगी कि हर साल एक लाख से भी ज्यादा लोग थाईलैंड घूमने के लिए जाते है। बता दे कि थाईलैंड के पर्यटन मंत्री ने भारतीय नागरिको को पंद्रह दिन का फ्री वीजा यात्रा करने का ऑफर दिया है। जी हां भारत के साथ साथ यह ऑफर चीन के लोगो को भी दिया गया है। दरअसल बात ये है कि टूरिज्म को बढ़ाना देने के लिए ही थाईलैंड ने यह ऑफर दिया है। इसका मतलब ये है कि अगर आप सस्ते में किसी विदेश यात्रा पर जाना चाहते है तो इसके लिए थाईलैंड सबसे बेहतरीन जगह है। जी हां वहां का रहन सहन, खाना पीना और वहां की खूबसूरती यक़ीनन आपको बेहद पसंद आएगी।
इसके इलावा आप कम पैसो में बढ़िया तरीके से एन्जॉय भी कर पाएंगे। बता दे कि यहाँ टूरिस्ट पैकेज भी काफी सस्ता होता है। ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि आप थाईलैंड की बजाय किसी और देश में जाने के बारे में न सोचे, क्यूकि ये आपके लिए सच में काफी बेहतरीन जगह है। वो इसलिए क्यूकि इस देश में आप बिना वीजा के घूम सकते है और इसमें आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी। दोस्तों आपका थाईलैंड के बारे में क्या कहना है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


