ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे 2020 टी-20 वर्ल्ड कप के टीम का ऐलान आईसीसी ने कर दिया है। इस बार टी20 विश्व कप में 16 टीमें भाग ले रही है। जी हां, करीब एक महीने तक चलने वाले आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2020 में जो 16 टीमें एकदूसरे से भिड़ने वाली हैं उनकी लिस्ट फाइनल हो गई है। जिसका ऐलान टी20 वर्ल्ड कप के ऑफिशियल ट्विटर के जरिए गुरुवार को हुआ है।
2020 टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालीफाइंग मैच
आपको बता दें कि, दुबई के अलग-अलग स्टेडियमों में खेले जा रहे आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2020 के क्वालीफायर मैचों में कुल 6 टीमों ने क्वालीफाई किया है। जबकि आइसीसी टी20 रैंकिंग की टॉप की 9 टीमों के साथ-साथ एक मेजबान टीम को सीधे एंट्री मिली थी। जबकि बाकी 6 टीमों को क्वालीफायर राउंड से गुजरना पड़ा है। वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा बैन झेलने वाली जिम्बाब्वे की टीम को इसमें एंट्री नहीं मिली है।
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड में राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते आइसीसी ने जिम्बाब्वे टीम की सदस्यता रद कर दी थी।
क्वालीफायर मैचों में इन टीमों ने किया क्वालीफाई
दुबई में खेले जा रहे आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों में आयरलैंड, पापुआ न्यू गिनी, नीदरलैंड, नामिबिया और स्कॉटलैंड की टीम के बाद ओमान की टीम ने भी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का टिकट कटा लिया है। हॉन्ग कॉन्ग को 12 रन से हराकर ओमान की टीम ने टी-20 विश्व कप खेलने के लिए दावेदारी पेश कर दी है। इनमें से कुछ टीमें भारत जैसी दिग्गज टीमों से भी भिड़ सकती हैं।
ये टीमें पहले ही कर चुकी हैं क्वालीफाई
पाकिस्तान, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया (मेजबान), भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीम ICC T20 World Cup 2020 के लिए सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं। इन टीमों ने बिना क्वालीफाइंग मैच खेले सीधे प्रवेश कर लिए थे।
भारत प्रबल दावेदार में से एक
इनमें से मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत को इस विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि मेजबानी के कारण कंगारू टीम के पास इस विश्व कप को जीतने का मौका है, जबकि भारत मजबूत टीम होने के नाते पसंदीदा बना हुआ है।
ये हैं फाइनल 16 टीमें जो खेलेंगी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2020
