ये तो सब जानते है कि टीवी के मशहूर कपल जय और माही के घर एक प्यारी सी गुड़िया ने जन्म लिया है। बता दे कि इस बार पहली और जय और माही ने अपनी नन्ही सी परी के साथ दीवाली का त्यौहार सेलिब्रेट किया है। यही वजह है कि इस बार जय और माही की दीवाली बेहद खास रही। गौरतलब है कि इस खास मौके पर दोनों ने ही ट्रेडिशनल कपड़े पहन रखे थे। इसके इलावा उन्होंने अपने परिवार की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की है। बता दे कि इस दौरान जय और माही ने अपने घर को गेंदे के फूलों से सजाया था।
जय और माही की दीवाली रही बेहद खास..
वही अगर हम जय और माही की बेटी की बात करे तो उन्होंने अपनी बेटी का नाम तारा रखा है। बहरहाल बेटी तारा के इलावा जय और माही ने दो बच्चो को अडॉप्ट भी कर रखा है। इस खास मौके पर वह दोनों भी उनके साथ ही थे। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो पहले जय और माही अडॉप्ट किए गए अपने दोनों बच्चो के साथ दीवाली मनाते थे, लेकिन इस बार उनके परिवार में उनकी बेटी भी शामिल हो चुकी है। बता दे कि माही विज इक्कीस अगस्त को माँ बनी थी और यह दिन उनके लिए बेहद खास था। इसलिए उन्होंने अपनी ख़ुशी जाहिर करने के लिए इस बात की जानकारी अपने फैंस को भी दी थी।
https://www.instagram.com/p/B4JzEdcBryK/
https://www.instagram.com/p/B4IVXNxBQV7/
https://www.instagram.com/p/B3bSlC3Bgt4/
आपको जान कर हैरानी होगी कि जय और माही ने अपनी बेटी तारा का भी इंस्टाग्राम अकाउंट बना रखा है। जो अभी करीब दो महीने की हो चुकी है। बता दे कि जय और माही दोनों ही अपनी खूबसूरत सी बेटी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। फ़िलहाल आप जय और माही की खूबसूरत तस्वीरें यहाँ देख सकते है। हम उम्मीद करते है कि इन दोनों का घर संसार ऐसे ही खुशियों से बना रहे।


