अगर हम बॉलीवुड कपल की बात करे तो आज कल बॉलीवुड में मलाइका और अर्जुन कपूर के प्यार के चर्चे खूब सुर्ख़ियों में है। बता दे कि इससे पहले तो ये दोनों ही अपने रिश्ते को छिपा रहे थे। मगर इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि अब ये दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जायेंगे। आपको जान कर हैरानी होगी कि अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर मलाइका को किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। जिस पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने कमेंट भी किया है। फ़िलहाल आप खुद इस तस्वीर को एक नजर यहाँ देख सकते है।
मलाइका को किस करते हुए अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीर..
दरअसल हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपना जन्मदिन मनाया था। ऐसे में इस खास मौके पर कई लोगो ने उन्हें जन्मदिन की बधाईयां भी दी है। मगर जिस तरह से उनके लवर अर्जुन कपूर ने उन्हें बधाई दी है, वह सच में बेहद खास है। इसका सबूत यह तस्वीर है। जो अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर डाली है। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने दिल का इमोजी भी बनाया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अब इन दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने कबूल कर लिया है। हालांकि इन दोनों की तस्वीर देख कर सलमान खान के फैंस ने भी इन्हे काफी ट्रोल किया है। कुछ लोग अर्जुन कपूर को नसीहत दे रहे है, तो वही कुछ लोग उनका करियर खत्म होने की बात कह रहे है।
https://www.instagram.com/p/B39GPgUpY6E/
बहरहाल इस तस्वीर पर यूजर्स ने जो कमेंट किए है, वो आप खुद यहाँ देख सकते है। बता दे कि इन दोनों के रिश्ते को सपोर्ट करने वालो की भी कमी नहीं है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रणवीर सिंह का आता है। जिन्होंने अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर कमेंट किया है। गौरतलब है कि इससे पहले अर्जुन कपूर, सलमान खान की बहन अर्पिता को भी डेट कर चुके है और अब वह मलाइका को डेट कर रहे है। हालांकि मलाइका को किस करते हुए अर्जुन कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है, उससे ये साफ जाहिर होता है कि इस बार वह अपने रिश्ते को लेकर सच में सीरियस है।


