कहते है कि किस्मत ऐसी चीज है, जो कब पलट जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। बहरहाल इस कहावत की जीती जागती मिसाल रानू मंडल है। जो कुछ दिन पहले तक तो रेलवे स्टेशन पर गाना गा कर अपना पेट भरती थी। मगर अब वह बॉलीवुड की बड़ी सिंगर बन चुकी है। बता दे कि प्रसिद्ध होने के बाद रानू मंडल की जिंदगी में कई नए और बड़े बदलाव आएं है। जैसे कि रानू मंडल ने हाल ही में अपना पासपोर्ट बनवाया है। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि रानू मंडल की जिंदगी बदलने में सोशल मीडिया का काफी बड़ा हाथ रहा है। वो इसलिए क्यूकि अगर तब रानू मंडल का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल नहीं होता, तो आज शायद वह इस मुकाम पर नहीं होती।
प्रसिद्ध होने के बाद ऐसी हो गई है रानू मंडल की जिंदगी..
इसके साथ ही अपनी अच्छी आवाज की बदौलत भी रानू मंडल खुद को इस मुकाम तक पहुंचा पाई है। गौरतलब है कि रानू मंडल के संघर्ष को देखते हुए अब उनकी बायोपिक बनाने की तैयारी की जा रही है। अब जाहिर सी बात है कि रानू मंडल को प्रसिद्ध करने में हिमेश रेशमिया का भी काफी बड़ा हाथ है। तो ऐसे में उनकी बायोपिक में सबसे अहम रोल हिमेश रेशमिया का ही होगा। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो रानू मंडल की बायोपिक से केवल उन्हें ही नहीं बल्कि हिमेश जी को भी काफी फायदा होने वाला है।
वही अगर रानू मंडल के काम की बात करे तो आज कल वह खूब काम कर रही है और काफी स्टाइलिश बन चुकी है। यहाँ तक कि बीते दिनों उनका फेसबुक पेज भी बनाया गया है। जहाँ उनके बारे में हर रोज तरह तरह की जानकारी दी जाती है। गौरतलब है कि बायोपिक बनने के कारण रानू मंडल इन दिनों कुछ ज्यादा ही व्यस्त है। यानि अगर हम ये कहे कि प्रसिद्ध होने के बाद केवल रानू मंडल ही नहीं बल्कि उनकी जिंदगी भी काफी बदल चुकी है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। दोस्तों आप रानू मंडल की बायोपिक को देखने के लिए कितने उत्साहित है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



