यूँ तो सलमान खान ने कई बार स्टार किड को अपने फिल्म में काम करने का मौका दिया है। जैसे कि मोहनीश बहल की बेटी प्रनुतन और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान की फिल्म से ही हुआ था। ऐसे में अब विलेन महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार कैसा होगा, ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। मगर हम तो केवल इतना ही कह सकते है कि सलमान खान बॉलीवुड में एक के बाद एक अपने दोस्तों के बच्चो की एंट्री जरूर करवा रहे है।
विलेन महेश मांजरेकर की बेटी है सलमान की फिल्म की नयी एक्ट्रेस..
बता दे कि महेश मांजरेकर वांटेड फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आएं थे। इसके इलावा वह दबंग फिल्म में भी सोनाक्षी सिन्हा के पिता का किरदार निभा चुकी है। तो ऐसे में अब उनकी बेटी का दबंग 3 में दिखाई देना ज्यादा हैरानी वाली बात नहीं होगी। वैसे भी जो लोग सलमान खान के सर्कल में शामिल है, सलमान खान अक्सर उन्हें आगे बढ़ने का मौका देते ही रहते है। बहरहाल अगर आपको याद हो तो सोनाक्षी सिन्हा का बॉलीवुड डेब्यू भी दबंग फिल्म से ही हुआ था। तो ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि सलमान अपने करीबी दोस्तों पर मेहरबानी करने से जरा भी नहीं चूकते।
गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर के घर प्री दीवाली पार्टी करने पहुंचे थे। जिसमे विलेन महेश मांजरेकर की बेटी सई भी उन्ही के साथ नजर आ रही थी। बता दे कि ये दोनों पार्टी के दौरान एक दूसरे के साथ इतने खूबसूरत लग रहे थे, कि पार्टी की सारी लाइमलाइट यही दोनों लूट कर ले गए। फ़िलहाल तो आप सई मांजरेकर की कुछ चुनिंदा तस्वीरें यहाँ देख सकते है।



