यूँ तो ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है। मगर ऐसा लगता है कि पिछले कुछ समय से इन दोनों के रिश्ते में कुछ खट्टास सी आ गई है। वैसे हम आपको बता दे कि अभिषेक बच्चन आज कल फिल्मो में बड़ी मुश्किल से ही नजर आते है। तो वही अब ऐश्वर्या राय बच्चन भी इक्का दुक्का फिल्मो में ही नजर आती है। वही अगर हम इन दोनों की निजी जिंदगी की बात करे तो शादी के 13 साल बाद भी अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या की यह जिद्द पूरी नहीं कर पा रहे है।
शादी के 13 साल बाद भी ऐश्वर्या की जिद्द पूरी नहीं कर पाएं अभिषेक..
जी हां इन दोनों की शादी को तेरह साल का लम्बा समय बीत चुका है। ऐसे में अगर हम ऐश्वर्या राय की जिद्द की बात करे तो उनकी जिद्द अभिषेक बच्चन को मंजूर नहीं है। दरअसल खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि इस कपल ने साल 2015 में एक खूबसूरत सा अपार्टमेंट खरीदा था। हालांकि इतना बढ़िया अपार्टमेंट खरीदने के बावजूद भी ये दोनों अब तक वहां शिफ्ट नहीं हुए है। बता दे कि आज भी ये दोनों जुहू में स्थित जलसा बंगले में ही रह रहे है। बहरहाल ऐश्वर्या इसी बात को लेकर अभिषेक बच्चन से नाराज रहती है। गौरतलब है कि ऐश्वर्या अब अपने नए बंगले में शिफ्ट होना चाहती है। जब कि अभिषेक बच्चन अपने माता पिता के घर और अपने माता पिता दोनों को ही छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
इसके इलावा अगर हम नए फ्लैट की बात करे तो उस फ्लैट की कीमत करीब इक्कीस करोड़ बताई जा रही है। अब जाहिर सी बात है कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी हुए इतना लम्बा समय बीत चुका है। तो ऐसे में अपनी शादी के 13 साल बाद ऐश्वर्या केवल अपने पति और अपनी बेटी के साथ रहना चाहती है। जब कि अभिषेक के लिए अपने माता पिता से अलग होना आसान नहीं है। वैसे हम आपको बता दे कि सोनम कपूर ने भी इसी बिल्डिंग में ही घर खरीदा है। यानि अगर अभिषेक और ऐश्वर्या इस घर में शिफ्ट होते है, तो उनकी पड़ोसन सोनम कपूर होंगी। दोस्तों ऐश्वर्या राय की इस जिद्द के बारे में आपका क्या कहना है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



