सुपर ओवर मुकाबले में किया गया बदलाव, आईसीसी ने किरकिरी के बाद लिया यह निर्णय

क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के सुपर ओवर मुकाबले में मैच टाई रहने पर न्यू जीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया था जिसके बाद विवाद भी हुआ। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को सुपर ओवर के नियम में बदलाव किया। आईसीसी ने सभी बड़े टूर्नमेंटों के लिए सुपर ओवर के नियमों में बदलाव किया है।

नए नियम के मुताबिक, अगर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर में भी दोनों टीमें बराबर रन बनाती हैं तो फिर से सुपर ओवर होगा। सुपर ओवर तब तक होगा जब तक कोई एक टीम विजेता नहीं बन जाती।

न्यू जीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए फाइनल में दोनों टीमों ने एक समान 241 रन बनाए जिसके बाद सुपर ओवर किया गया। सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए और मैच टाई रहा। इसके बाद ज्यादा बाउंड्री लगाने के कारण इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। इस विवादित नियम के कारण आईसीसी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

सुपर ओवर मुकाबले

आईसीसी ने जारी किया बयान

आईसीसी की बोर्ड की बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया, ‘आईसीसी क्रिकेट समिति, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईसी) की समिति की सिफारिश के बाद यह सहमति बनी कि सुपर ओवर का उपयोग आईसीसी के मैचों में जारी रहेगा। इसे तब तक किया जाएगा जब तक टूर्नमेंट का परिणाम स्पष्ट तरीके से नहीं निकल जाए।’

बयान में कहा गया है, ‘इस मामले में क्रिकेट समिति और सीईसी दोनों सहमत थे कि खेल को रोमांचक और आकर्षक बनाने के लिए एकदिवसीय और टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैचों में इसका इस्तेमाल किया जाएगा। ग्रुप स्तर पर अगर सुपर ओवर के बाद भी मैच टाई रहता है तो उसे टाई माना जाएगा लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में सुपर ओवर तब तक कराया जाएगा जब तक एक टीम ज्यादा रन नहीं बना लेती।

सुपर ओवर मुकाबले में भारत ने जीता था टी-20 विश्व कप

आपको बता दें कि भारत ने भी कई बार सुपर ओवर में कमाल किया है। पहले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले का निर्णय सुपर ओवर के द्वारा ही किया गया था। तब भारत ने पाकिस्तान को सुपर ओवर मुकाबले में हराया था। हालांकि उस समय सुपर ओवर मुकाबले में रन नहीं बनने थे बल्कि बॉलर्स द्वारा बॉलिंग कराई गई थी। और ज्यादा बार स्टंप्स बोल्ड करने वाली टीम को विजयी घोषित किया गया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को.

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER