ये 3 खतरनाक एप्स जल्द से जल्द अपने फोन से कर दे डिलीट

ये 3 खतरनाक एप्स

यूँ तो आज कल मोबाइल में कई तरह के एप्स डाउनलोड करने का चलन काफी बढ़ गया है। मगर कई बार कुछ ऐसी एप्स ऐसी भी होती है जो आपके फोन की स्टोरेज या बैटरी के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। बता दे कि अगर ये 3 खतरनाक एप्स आपके फोन में डाउनलोड है, तो इन्हे जल्द से जल्द डिलीट कर दीजिये। जी हां अगर आपने ऐसा नहीं किया तो हो सकता है कि इन एप्स की वजह से आपका फोन खराब हो जाएँ। तो चलिए अब आपको इन तीन एप्स के बारे में विस्तार से बताते है।

ये 3 खतरनाक एप्स

ये 3 खतरनाक एप्स फोन से जरूर कर दे डिलीट..

1. फ्री गेम्स.. गौरतलब है कि किसी भी गेम को बनाने के लिए बहुत सारे पैसे खर्च किए जाते है। ऐसे में अगर आप कोई फ्री गेम डाउनलोड कर रहे है, तो इस बात का खास ध्यान रखे कि वहां डेवेलपर्स ने कई तरह के विज्ञापन भी जोड़ रखे होंगे। आपको जान कर हैरानी होगी कि ये विज्ञापन आपके डिवाइस की स्टोरेज को खा सकते है। इसलिए किसी भी गेम को डाउनलोड करने से पहले उसके नियम और शर्तो को अच्छी तरह से पढ़ लीजिये। ताकि बाद में आपको कोई पछतावा न हो।

2. फ़ास्ट चार्ज एप्स.. बता दे कि ऐसे कई तरह के एप्स होते है, जो आपके फोन को चार्ज करने की प्रक्रिया को तेज गति से करने का दावा करते है। मगर हम आपको बता दे कि वास्तव में ऐसा कुछ नहीं होता। जी हां असल में यह डिफ़ॉल्ट सेटिंग की मदद से आपके फोन को तेजी से चार्ज तो कर सकते है। मगर सच तो यह है कि यह केवल एक चालबाजी होती है। दरअसल इन एप्स के द्वारा विज्ञापनों की अनगिनत धारा आपके स्मार्टफोन पर आएगी। ये कभी कभी स्क्रीन लॉक होने पर भी दिखाई देती है।

3. वाई फाई एप्स.. गौरतलब है कि इस तरह के फ्री वाई फाई एप्स से आपको सावधान ही रहना चाहिए। बता दे कि ये एप्स सुरक्षित नेटवर्क देने का दावा तो करती है। मगर इसके साथ ही यह आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी और व्यक्तिगत डेटा को भी चुरा सकती है। इसलिए ये 3 खतरनाक एप्स अपने फोन में रखने की गलती जरा भी न करे।

Summary
ये 3 खतरनाक एप्स जल्द से जल्द अपने फोन से कर दे डिलीट   Youth Express
Article Name
ये 3 खतरनाक एप्स जल्द से जल्द अपने फोन से कर दे डिलीट Youth Express
Description
यूँ तो आज कल मोबाइल में कई तरह के एप्स डाउनलोड करने का चलन काफी बढ़ गया है। मगर कई बार कुछ ऐसी एप्स ऐसी भी होती है जो आपके फोन की स्टोरेज या बैटरी के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। बता दे कि अगर ये 3 खतरनाक एप्स आपके फोन में डाउनलोड है, तो इन्हे जल्द से जल्द डिलीट कर दीजिये। जी हां अगर आपने ऐसा नहीं किया तो हो सकता है कि इन एप्स की वजह से आपका फोन खराब हो जाएँ।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER