Kangana Ranaut की बहन रंगोली चंदेल ने एक्ट्रेस रेखा के जन्मदिन पर अपनी बहन को एक्सपोज करने का फैसला किया। हालांकि ये एक्सपोज काफी मज़ेदार था. दरअसल रंगोली अभिनेत्री रेखा को सोशल मीडिया पर बर्थ डे विश करना चाह रही थीं और इस मामले में उन्होंने अपनी बहन को रेखा की कॉपी बताया. रंगोली ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज मैं कंगना को एक्सपोज करूंगी. वो रेखा की सस्ती कॉपी हैं. ये कुछ तस्वीरें हैं. आप देखिए और डिसाइड कीजिए.
Kangana Ranaut को बताया रेखा जैसा
रंगोली के इस ट्वीट से उन्हें फैंस ने ट्रोल करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. बता दे की कई फैंस का कहना है की रेखा एक क्लासी और लेजेंड महिला हैं लेकिन कंगना मुंहफट है और वे कभी भी रेखा के स्तर की बराबरी नहीं कर पाएंगी. वही एक शख्स ने लिखा कि वे सिर्फ राखी सावंत की कॉपी हो सकती हैं, रेखा की नहीं. एक ने तो हद कर की और लिखा की कंगना रनौत रेखा के पैर की धूल भी नहीं है.
हलाकि इसके अलावा Kangana Ranaut और Rekha की फोटो रंगोली ने पोस्ट की है. कैप्शन में इन्होने लिख है की,-रेखा जी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे नेक शख्सियतों में से हैं जिनसे कंगना ने मुलाकात की है. वो कंगना को बेहद प्यार करती हैं और हम उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जिंदगी की कामना करते हैं.
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1182182016655081473
वैसे बता दे की Rekha पहले की Kangana Ranaut की रियल लाइफ झाँसी की रानी बताया था. कंगना और रेखा एक दूसरे के प्रति प्रेम को पहले भी जाहिर कर चुकी हैं. रेखा ने साल के शुरुआत में कंगना की तारीफ करते हुए कहा था कि अगर मेरी बेटी होती तो वो जरुर कंगना की तरह ही होती. रेखा ने उन्हें रियल लाइफ झांसी की रानी भी कहा था जब उनके द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म मणिकर्णिका रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कंगना ने मेन लीड भी प्ले किया था
एंटरटेनमेंट से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.


