अगर हम बॉलीवुड से हॉलीवुड में जा चुकी खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बात करे तो आज कल वह लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। जी हां एक वजह तो ये है कि जल्दी ही प्रियंका चोपड़ा की नयी फिल्म आने वाली है। इसके इलावा दूसरी वजह ये है कि जब से प्रियंका की शादी निक से हुई है, तब से वह लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि निक जोनास प्रियंका चोपड़ा की बजाय इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की फिल्मे देखना पसंद करते है। दरअसल हाल फ़िलहाल प्रियंका अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए भारत आई हुई है। तो ऐसे में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने मीडिया को निक के बारे में बहुत सी बातें भी बताई।
प्रियंका चोपड़ा की बजाय यह है निक जोनास की फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस..
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि निक को बचपन में ही डायबिटीज की बीमारी हो गई थी। जिसके कारण एक बार वह कोमा में भी जाने वाले थे। इसके साथ ही प्रियंका ने निक की पसंद और न पंसद के बारे में भी बहुत सी बातें बताई। गौरतलब है कि मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि निक को बॉलीवुड संगीत बेहद पसंद है। यहाँ तक कि वह अक्सर बॉलीवुड फिल्मों के गीत सुनते रहते है। इसके बाद प्रियंका ने बताया कि निक जोनास को करीना कपूर की फिल्मे देखना काफी पसंद है।
केवल इतना ही नहीं इसके इलावा उन्हें करीना कपूर की फिल्म का गाना तरीफां बेहद पसंद है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो निक की फेवरेट बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बजाय करीना कपूर है। बता दे कि निक जोनास और उनके भाई मिल कर एक बैंड में भी एक साथ काम भी करते है। अब यूँ तो निक जोनास खुद ही एक बेहतरीन सिंगर है। तो ऐसे में फ़िल्मी गानो में उनकी रूचि होना काफी लाजिमी सी बात है। दोस्तों आपको निक जोनास की पसंद कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।



