अविनाश साब्ले ने टोक्यो ओलिंपिक-2020 के लिए किया क्वालीफाई

भारतीय रेसर अविनाश साब्ले ने टोक्यो ओलिंपिक-2020 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। शुक्रवार को कतर की राजधानी दोहा में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में उन्होंने 13वां स्थान हासिल किया। अविनाश ने 8 मिनट 21.37 सेकंड निकालकर अपना नेशनल रिकॉर्ड (8 मिनट 25.23 सेकंड) तोड़ा। ओलिंपिक में क्वालिफाई करने के लिए स्टेंडर्ड समय 8 मिनट 22.00 सेकंड है।

महाराष्ट्र के मांडवा के रहने वाले अविनाश  साब्ले मंगलवार को हीट रेस पार नहीं कर पाए थे। इसके बाद एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हीट रेस के दौरान अविनाश को बाधा पहुंचाए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद रेस रेफरी ने वीडियो फुटेज में भारत के दावे को सही पाया। उन्होंने अविनाश को फाइनल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी थी।

ओलिंपिक चैम्पियन कोनसेस्लस ने स्वर्ण जीता

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक मौजूदा ओलिंपिक चैम्पियन केन्या के कोनसेस्लस किपरुटो के नाम रहा। उन्होंने आठ मिनट 1.35 सेकंड में रेस पूरी की। इथोपिया के लामेचा गिरमा आठ मिनट 1.36 सेकेंड के दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। मोरक्को के साउफियाने एल बक्कल आठ मिनट 03.76 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भारत के लिए है अविनाश साब्ले का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

25 वर्षीय अविनाश साब्ले ने 3000 metres steeplechase में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया हुआ है। 3000 मीटर की स्टीपलचेस को उन्होंने 8:21.37 समय में इसी साल पूरा किया था जो कि भारत के लिए रिकॉर्ड है। अविनाश महाराष्ट्र के बीड़ जिले के रहने वाले हैं। साब्ले ने साल 2018 में हुए एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन एंकल इंजरी के कारण वे इसमें भाग नहीं ले पाए थे। साब्ले ने इस प्रतिस्पर्धा में 37 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड इसी साल तोड़ा है, जो गोपाल सैनी के नाम था।

 

इस बार ओलंपिक 2020 टोक्यो में

 

आपको बता दें कि अगला ओलंपिक गेम टोक्यो, जापान में होगा। जिसके लिए कई भारतीय खिलाडियों ने अब तक क्वालीफाई कर लिया है।  जिसमें अगला नाम अविनाश का है।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER