आज कल नवरात्रि का पावन त्यौहार चल रहा है। ऐसे में बहुत से लोगो ने माता रानी को खुश करने के लिए नवरात्रि के व्रत रखे होंगे। बता दे कि नवरात्रि के व्रत में हम केवल फलाहारी भोजन का ही सेवन कर सकते है। जी हां ऐसे में आपको कुछ दिनों के लिए अनाज का त्याग करना पड़ता है। गौरतलब है कि अपने व्रत को थोड़ा सा कम मुश्किल बनाने के लिए आप व्रत वाली चीजों जैसे कि आलू, साबूदाना, शकरकंदी आदि सब चीजों से बढ़िया बढ़िया व्यंजन भी बना सकते है। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे साबूदाने से बढ़िया और टेस्टी टिक्की बना सकते है।
नवरात्रि के व्रत में ले साबूदाने की टिक्की का मजा..
सामग्री.. 1. इसे बनाने के लिए आपको पांच सौ ग्राम साबूदाने की जरूरत पड़ेगी। इसके इलावा डेढ़ कप तेल और दो उबले हुए आलू भी ले लीजिये।
2. आप चाहे तो इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, मूंगफली, सेंधा नमक आदि सब चीजे अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते है।
विधि.. 1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को दो तीन घंटे के लिए भिगो कर रख दे। इसके साथ ही आलू को भी उबाल लीजिये।
2. इसके बाद जब साबूदाना थोड़ा सा फूल जाएँ तब उसे पानी से बाहर निकाल कर छान लीजिये। इसके बाद एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू ले लीजिये और इनको अच्छी तरह से मैश कर लीजिये।
3. फिर इसमें भून कर कुटी हुई मूंगफली, बारीक़ कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, सेंधा नमक और भीगा हुआ साबूदाना मिला लीजिये।
4. इसके बाद गैस पर कड़ाई रख कर उसमे तेल डाले और तेल को गर्म होने दे। फिर तैयार किए गए मिश्रण की टिक्कियां बना लीजिये और इसे गर्म तेल में डीप फ्राई कर लीजिये। जब यह सुनहरी और कुरकुरी सी हो जाएँ तब इन्हे तेल से बाहर निकाल लीजिए।
आप चाहे तो इसे सॉस या चटनी के साथ भी खा सकते है। बहरहाल नवरात्रि के व्रत में यह व्यंजन बनाना सबसे आसान है। तो दोस्तों आपको यह रेसिपी कैसी लगी, ये हमें बताना मत भूलियेगा।



