जूता चुराई की रस्म में परिणीति को करोड़ो रूपये देने वाले थे निक, फिर आखिर में दिया यह नायाब तोहफा

जूता चुराई की रस्म

वैसे तो प्रियंका और निक की शादी हुए कई महीने बीत चुके है। मगर यह शादी इतनी शानदार थी कि लोग आज भी इस शादी को लेकर चर्चा करते ही रहते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि निक और प्रियंका की शादी हिन्दू तथा क्रिश्चियन रीती रिवाजो से हुई थी। ऐसे में इस शादी में जूता चुराई की रस्म भी की गई थी। अब जाहिर सी बात है कि परिणीति चोपड़ा खुद एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस है। तो ऐसे में उन्हें अपने जीजू निक से अच्छा खासा नेक मिलना तो बनता है। हालांकि लोग काफी समय तक ठीक तरह से ये नहीं जान पाए कि आखिर निक ने परिणीति और अपनी बाकी सालियों को कितने रूपये दिए।

जूता चुराई की रस्म

जूता चुराई की रस्म में परिणीति को यह नायाब तोहफा दिया था जीजू निक ने..

बहरहाल शादी होने से पहले तो निक ने परिणीति को करोड़ो रूपये देने की बात कही थी। मगर जब यह रस्म शुरू हुई, तो अपना तोहफा देख कर परिणीति भी हैरान रह गई। दरअसल परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के शो वोग बीएफएफ में पहंची थी। जहाँ उन्होंने इस रस्म से जुड़े सभी राज खोल दिए। जी हां शो के दौरान परी ने बताया कि जीजू निक इस रस्म के लिए उनसे ज्यादा तैयारी करके आएं थे। जब उन्होंने जीजू निक से पैसे मांगे तो उन्होंने किसी को इशारा करके बुलाया।

जूता चुराई की रस्म

फिर जब हमने पीछे देखा तो वहां से एक शख्स बड़ी सी ट्रे में हीरे की बहुत सी अंगूठियां लेकर आ रहा था। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो परिणीति को जूता चुराई की रस्म में एक नहीं बल्कि दो चार खूबसूरत डायमंड रिंग्स तोहफे में मिली है। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही निक ने अपनी सालियों को बहुत सारा कैश भी दिया था। बता दे कि परिणीति ने नेहा धूपिया के शो में खुद यह कहा था कि उनके जीजू निक सच में काफी दिलदार है। “तो दोस्तों आपकी इस जीजा साली की जोड़ी के बारे में क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”

Summary
जूता चुराई की रस्म में परिणीति को करोड़ो रूपये देने वाले थे निक, फिर आखिर में दिया यह नायाब तोहफा   Youth Express
Article Name
जूता चुराई की रस्म में परिणीति को करोड़ो रूपये देने वाले थे निक, फिर आखिर में दिया यह नायाब तोहफा Youth Express
Description
वैसे तो प्रियंका और निक की शादी हुए कई महीने बीत चुके है। मगर यह शादी इतनी शानदार थी कि लोग आज भी इस शादी को लेकर चर्चा करते ही रहते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि निक और प्रियंका की शादी हिन्दू तथा क्रिश्चियन रीती रिवाजो से हुई थी। ऐसे में इस शादी में जूता चुराई की रस्म भी की गई थी। अब जाहिर सी बात है कि परिणीति चोपड़ा खुद एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस है। तो ऐसे में उन्हें अपने जीजू निक से अच्छा खासा नेक मिलना तो बनता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER