वैसे तो इस दुनिया में करोड़पति बनने का सपना हर कोई देखता है। मगर बहुत कम लोग ऐसे होते है जिनका यह सपना पूरा हो पाता है। बता दे कि बिहार के जहानाबाद में रहने वाले सनोज राज का यह सपना पूरा हो चुका है। जी हां जो शख्स केबीसी सीजन 11 का पहला करोड़पति बना है, वह कोई और नहीं बल्कि सनोज राज ही है। गौरतलब है कि शो में सनोज राज वाले एपिसोड का प्रसारण बीते गुरुवार और शुक्रवार को दिखाया गया था।
केबीसी सीजन 11 का पहला करोड़पति..
वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि इससे पहले सुशील कुमार जो पांच करोड़ रूपये जीत चुके है। वह भी बिहार के ही रहने वाले थे। हालांकि चैनल ने पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा इस एपिसोड की एक झलक दिखा दी थी। वही अगर हम सनोज राज की बात करे तो उन्होंने पन्द्रहवे सवाल का जवाब एकदम सही दिया था। जिसके चलते वह केबीसी के इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए।
‘द गार्डियन’ की 21वीं सदी की टॉप 100 फिल्मो में शामिल हुई ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’
हालांकि उन्हें पन्द्रहवे सवाल का जवाब मालूम था। मगर इसके बावजूद भी उन्होंने एक्सपर्ट एडवाइजर की लाइफलाइन को चुना। वो इसलिए क्यूकि शो के आखिरी सवाल में लाइफलाइन बचे होने के बावजूद भी हम उसका इस्तेमाल नहीं कर सकते। यही शो का नियम है।शायद इसी वजह से सनोज राज ने जवाब आने के बावजूद भी अपनी आखिरी लाइफलाइन का इस्तेमाल करना ही बेहतर समझा।


