इस तरह से हिंदी दिवस मानेगा Helo app

Helo app

इंडियन सोशल मीडिया प्लेटफार्म Helo app ने 14 सितम्बर को देश  भर में मनाये जाने वाले  71वें हिंदी दिवस को बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट करने की तैयारी कर ली है। यह एप्प अपने यूजर्स को हिंदी की खूबसूरती और समृद्ध इतिहास के बारे में बताएगा। इस दौरान यूजर्स को हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी भाषा में शायरी, कैलीग्राफी, कविता और कई स्टेटस भी प्राप्त होंगे। जिनके  माध्यम से हिंदी कम्यूनिटी एक-दूसरे से आसानी से इंटरैक्ट हो पाएगी।

71वां हिंदी दिवस सेलिब्रेट करेगा Helo app

हिंदी दिवस भारत देश में हर साल 14 सितम्बर को मनाया जाता है| इस साल 71वां हिंदी दिवस सेलिब्रेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा में यह निर्णय लिया गया था कि भारत की राजभाषा हिंदी होगी। तभी से हिंदी दिवस देश में मनाया जा रहा है।

इस खास दिन के मौके पे हेलो एप्प अपने  हिंदी पेज हेलो केयर और हेलो एजुकेशन का पहले की तुलना में अधिक एक्टिव बनाने के लिए काम कर रहा है ता​कि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स इसका उपयोग कर सकें। इस साल  हिंदी दिवस के मौके पर एप्प ने एक मज़ेदार चैलेंज #HindiTongueTwisteris” लाया गया है। जहां Helo App यूजर्स यह चेक कर सकते हैं कि वे हिंदी पढ़ने में कितने अच्छे हैं।

इस महान व्यक्ति ने माइक्रोस्कोप से की बैक्टीरिया की खोज: Hans Christian Gram गूगल डूडल

हिंदी दिवस 2019 के मौके पर कंपनी द्वारा चलायी जा रही ये नई मुहिम यूजर्स को जरूर पसंद आएगी। Helo App पर 50 मिलियन से भी अधिक यूजर्स तमिल, तेलुगु, कन्नड और मराठी सहित 14 स्थानीय भाषाओं में कंटेंट खोज रहे हैं, बना रहे हैं और इसे शेयर कर रहे हैं। ऐसे में कह सकते हैं भाषा के संबंध में ये एक बेहतरीन ऐप है। जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है। इस ऐप के इस चैलेंज का उद्देश्य ही अलग-अलग समुदायों के लोगों के करीब लाना और भाषा की बाधा को दूर करना है।

देश और दुनिया की लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
Article Name
इस तरह से हिंदी दिवस मानेगा Helo app-Youth Express
Description
Helo app ने 14 सितम्बर को देश  भर में मनाये जाने वाले  71वें हिंदी दिवस को बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट करने की तैयारी कर ली है। जाने ये खास हेलो एप्प में|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER