साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, शुभमन गिल को मिला पहला मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम को प्रोटियाज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। पहला टेस्ट मैच दोनों देशों के बीच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 10 अक्टूबर से पुणे में होगा जबकि तीसरा मैच 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका टेस्ट

लोकेश राहुल टीम से बाहर हुए, शुभमन गिल को पहला मौका

इस टेस्ट सीरीज के लिए लोकेश राहुल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। रोहित शर्मा टीम में शामिल हैं और वो मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग बल्लेबाजी करेंगे। शुभमन गिल को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मौका दिया गया है। शुभमन गिल के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। टीम में विकेटकीपर के तौर पर रिषभ पंत और रिद्धिमान साहा को शामिल किया गया है। लोकेश राहुल को टेस्ट टीम के बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने लगातार पिछले सीरीज में खराब प्रदर्शन किया था जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया है। 20 वर्षीय शुभमन गिल पहली बार भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच खेलते नजर आएंगे।

साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम के लिए भारतीय स्पिनर

टेस्ट टीम में स्पिनर के तौर पर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को मौका मिला है। जबकि तेज गेंदबाज के तौर पर मो. शमी, जसप्रीत बुमराह व ईशांत शर्मा को मौका मिला है।

हनुमा विहरी को फिर मिला मौका

बढ़िया प्रदर्शन करने वाले हनुमा बिहारी को टीम में जगह दी गई है। टीम में ऑलराउंडर के तौर पर हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा को मौका मिला है। वहीं मो. शमी की कुछ निजी समस्या के बाद भी उन्हें टीम में जगह दी गई हैं। जबकि अनुमान लगाया जा रहा था कि विवाद के चलते शायद मो. शमी को मौका ना मिले।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम-

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, शुभमन गिल।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER