कहते है कि किस्मत का पहिया कब घूम जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। जी हां अगर किस्मत का साथ मिले तो कोई भी इंसान फर्श से अर्श तक पहुँच सकता है। हालांकि किस्मत के साथ साथ इंसान के अंदर मेहनत करने का जज्बा भी जरूर होना चाहिए। वैसे आज हम आपको बॉलीवुड के उन खास सेलिब्रिटी के बारे में बताना चाहते है, जो कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे नाचते थे। मगर इनकी मेहनत और इनकी किस्मत ने आज इन्हे बड़े परदे पर सब के सामने ला कर रख दिया। यानि अब ये बैकग्राउंड डांसर बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके है। तो चलिए अब आपको भी इन सेलिब्रिटी से रूबरू करवाते है।
कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे नाचते थे ये प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार ..
1. सुशांत सिंह राजपूत.. सबसे पहले हम सुशांत सिंह राजपूत की बात करते है। जिन्होंने फिल्म धूम 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था। वैसे आप सोच रहे होंगे कि इस फिल्म में तो सुशांत कही नहीं दिख रहे थे। दरअसल इस फिल्म में सुशांत एक गाने के दौरान ऋतिक रोशन के पीछे खड़े थे। जी हां बता दे कि तब तक उन्होंने बॉलीवुड में वो पहचान नहीं बनाई थी, जो आज उन्हें मिल चुकी है। यानि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले वह एक बैकग्राउंड डांसर थे।
2. शाहिद कपूर.. बता दे कि फिल्म ताल में शाहिद कपूर ने भी एक बैकग्राउंड डांसर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के एक गाने में वह ऐश्वर्या राय के पीछे खड़े थे। हालांकि तब उनकी उम्र और उनका लुक इतना अलग था कि उन्हें पहचान पाना सच में काफी मुश्किल है।
3. रेमो डिसूजा.. गौरतलब है कि रेमो डिसूजा आज भले ही बॉलीवुड के प्रसिद्ध डांसर और कोरियोग्राफर हो। मगर एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने शाहरुख़ खान के पीछे खड़े हो कर डांस किया था। जी हां परदेस फिल्म में रेमो भी एक बैकग्राउंड डांसर का किरदार निभा चुके है।
बता दे कि ये सभी सेलिब्रिटी कभी फ़िल्मी सितारों के पीछे खड़े होते थे। मगर आज पूरी दुनिया इन्हे बखूबी जानती है।




