Apple event: आज लांच हो सकते है iPhone 11 सीरीज, देखे क्या है नए बदलाव

Apple Event 2019

टेक जॉइंट कंपनी एप्पल आज अपना सबसे बड़ा इवेंट करने जा रही है| आज कंपनी अपने इस Apple Event हर साल की तरह इस बार भी एपल आईफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट यानि  नए iphone मॉडल को लांच करेगा|   पहले एपल के लॉन्च इवेंट के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आया, लेकिन बीते कुछ सालों में दूसरी कंपनियों की तरह से एपल के प्रोडक्ट्स की जानकारी भी लॉन्च से पहले सामने आ जाती है|

आपको बता दे दी इस बार लगभग कंपनी पिछली बार लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स के अपग्रेड ही पेश करेगा| इस बार Apple Event में जो आईफोन लॉन्च होंगे उन्हें iPhone 11, iPhone 11 max और iPhone 11 pro के नाम से जाना जा सकता है|  इन तीनों स्मार्टफोन में आईफोन 11 सबसे सस्ता होगा| आईफोन 11 का टाइप पिछले साल के सबसे पॉपुलर आईफोन XR के जैसा हो सकता है| चलिए आपको बता दे की इस बार iphone  में किस प्रकार के बदलो हो सकते है|

Apple Event 2019

अपडेट प्रोसेसर

पिछले साल एपल के आईफोन में A12 चिपसेट देखने को मिला था| इस बार एपल नए आईफोन में A13 प्रोसेसर देने जा रहा है|  नया प्रोसेसर स्पीड के मामले में पहले वाले से काफी बेहतर होने की उम्मीद है|  इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि यह प्रोसेसर पहले के प्रोसेसर के ज्यादा एप्स और सर्विसेज को सपोर्ट करेगा|

कैमरे में बदलो

इस बार Apple Event में जो नए आईफोन लॉन्च किए जाएंगे उनमें सबसे बड़ा बदलाव कैमरा के फ्रंट पर देखने को मिल सकती है| Apple Event  में जो सबसे महंगा आईफोन लॉन्च करने जा रही है उसमें इस बार रियर फ्रंट पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है| नए आईफोन में तीसरा कैमरा सेंसर अल्ट्रा वाइट मोड के लिए जोड़ा जाएगा|

वैसे कुछ चीज़ ऐसे भी है जिनकी उम्मीद  यूजर न करे, क्यों की वो बदली नहीं जाएंगी| जैसे की पिछले साल जो आईफोन लॉन्च किए गए थे उनमें डिजाइन के फ्रंट पर बड़े बदलाव देखने को मिले थे| ऐसे में इस बार डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा| डिजाइन में बदलाव ना होने के एक वजह कुछ समय पहले एपल के मास्टर डिजाइनर जॉनी का कंपनी से अलग हो जाना भी है|

फिलहाल एपल आईफोन की कीमतों को लेकर भी कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है| आईफोन की कीमत इस साल भी ज्यादा ही रहने की उम्मीद है| हालांकि इस बार आईफोन में ज्यादा बदलाव नहीं होने जा रहे हैं तो कीमत में बढ़ोतरी भी शायद ना हो|

टेक्नोलॉजी  गैजेट से जुड़ी हर ख़बर Youth Express पर.
Summary
Apple event: आज लांच हो सकते है iPhone 11 सीरीज- Youth Express
Article Name
Apple event: आज लांच हो सकते है iPhone 11 सीरीज- Youth Express
Description
आज कंपनी टेक जॉइंट कंपनी Apple अपने इस Apple Event हर साल की तरह इस बार भी एपल आईफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट यानि नए iphone मॉडल को लांच करेगा|  
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER