यूँ तो आपने फिल्मो में अक्सर देखा होगा कि जब बात बेटियों की आती है, तब माता पिता उन्हें लेकर कुछ ज्यादा ही प्रोटेक्टिव हो जाते है। बता दे कि ऐसा ही कुछ अब रियल लाइफ में भी हो रहा है। जी हां दरअसल इस टीवी एक्ट्रेस ने अपने पापा की ख़ुशी के लिए अपने सच्चे प्यार को भुला दिया है। हालांकि ये एक्ट्रेस सच में हमेशा के लिए अपने प्यार को भुला चुकी है या केवल कुछ समय के लिए ये कहना अभी मुश्किल है। गौरतलब है कि हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है वह कोई और नहीं बल्कि अदिति राठौर है। बता दे कि अदिति ने सीरियल नामकरण में बड़ी अवनि की भूमिका निभाई थी। यहाँ तक कि इस शो से वह काफी प्रसिद्ध भी हो गई थी।
अपने सच्चे प्यार को पापा के लिए भुला दिया इस एक्ट्रेस ने..
वही अगर उनकी लव लाइफ की बात करे तो वह अपने ही को स्टार जैन इमाम से प्यार करने लगी थी। तो वही जैन इमाम भी अदिति को बेहद पसंद करते है। बहरहाल यहाँ तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था और दोनों की शादी की खबरे भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। मगर अफ़सोस कि जब अदिति के पिता तक यह खबरे पहुंची तो उन्होंने अदिति को तुरंत मुंबई से राजस्थान अपने घर बुला लिया। बता दे कि अदिति अब अपने परिवार के साथ ही रहती है। शायद यही वजह है कि नामकरण के बाद वह किसी दूसरे सीरियल में नजर नहीं आई।
वैसे हम आपको बता दे कि इससे पहले टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बैनर्जी भी प्यार में अपनी जान दे चुकी है। इसलिए ऐसा हो सकता है कि अदिति को ऐसी चीजों से सुरक्षित रखने के लिए ही उन्होंने अदिति को वापिस घर बुला लिया हो। इसके इलावा अदिति के पिता जैन इमाम को भी खास पसंद नहीं करते। यानि अब अदिति अपने सच्चे प्यार को भुला कर अपनी पुरानी जिंदगी में वापिस लौट चुकी है। हालांकि वो दोबारा टीवी की दुनिया में कदम रखेंगी या नहीं, ये अभी कहना काफी मुश्किल है। “दोस्तों आपको अदिति और जैन इमाम की जोड़ी कैसी लगती है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”



