बता दे कि टीवी एक्टर रवि दुबे यूँ तो टीवी के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक है। मगर बेहतरीन एक्टर होने के बावजूद भी वह शो में किसिंग सीन देने में काफी असहज महसूस करते है। जी हां शायद यही एक अच्छे एक्टर की पहचान है। हालांकि अपनी पत्नी के समझाने के बाद वह किसिंग सीन देने के लिए तैयार हो गए। दरअसल बात ये है कि रवि दुबे और निया शर्मा एक वेब सीरीज में दोबारा एक साथ काम कर रहे है। बहरहाल इससे पहले इन दोनों की जोड़ी को जमाई राजा सीरियल में एक साथ देखा गया था। जिसमे इनकी केमिस्ट्री दर्शको को काफी पसंद आई थी। यहाँ तक कि इन दोनों की जोड़ी को जमाई राजा 2 में भी दोबारा कास्ट करने की तैयारी की जा रही है।
पत्नी के समझाने के बाद रवि दुबे ने किया किसिंग सीन..
वही अगर हम उस सीन की बात करे तो इस वेब सीरीज में रवि दुबे को निया शर्मा को किस करना था। मगर रवि यह सीन करने में काफी असहज महसूस कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने इस सीन को करने से इंकार कर दिया। फिर जब उनकी को स्टार निया और उनकी पत्नी ने उन्हें काफी समझाया तब कही जा कर वह ये सीन करने के लिए तैयार हुए। बता दे कि इन दोनों के किसिंग सीन की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। शायद यही वजह है कि वेब सीरीज के प्रोमो से ज्यादा इस सीन ने सुर्खियां बटोरी है।
दरअसल रवि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने अपने करियर में कभी किसिंग सीन नहीं किया। जिसके कारण वह इसे करने से काफी असहज महसूस कर रहे थे। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह इस सीन को कैसे पूरा करे। बता दे कि पत्नी के समझाने के बाद रवि इस सीन को करने के लिए मान गए और अब यह सीन काफी सुपरहिट भी हो चुका है। “दोस्तों आपको रवि दुबे और निया शर्मा की जोड़ी कैसी लगती है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”



