शादी के बाद भी अपने पार्टनर से कहना न भूले, ये पांच खास बातें

शादी के बाद भी

अक्सर ऐसा होता है कि जब किसी कपल की शादी हो जाती है, तब उन दोनों के बीच का प्यार धीरे धीरे कम होने लगता है। जिसके कारण कुछ लोगो को तो अपनी शादीशुदा लाइफ ही बड़ी बेरंग सी लगने लगती है। बहरहाल अगर आप चाहते है कि आपकी प्यारी भरी लाइफ शादी के बाद भी कायम रहे, तो अपने पार्टनर ये पांच खास बातें कहना कभी न भूले। बता दे कि अगर आप अपने पार्टनर को खुश रखेंगे तो आपका जीवन भी हमेशा खुशनुमा ही रहेगा। तो चलिए अब आपको बताते है कि आखिर ये पांच खास बातें कौन सी है।

शादी के बाद भी

शादी के बाद भी अपने पार्टनर से जरूर कहे ये पांच खास बातें..

1. आई लव यू.. कहने को तो ये सिर्फ तीन अक्षरों का शब्द है, लेकिन हर पत्नी को अपने पति से ये शब्द सुन्ना काफी अच्छा लगता है। हालांकि शुरुआती दिनों में पति और पत्नी एक दूसरे को यह शब्द कहते रहते है। मगर जैसे जैसे समय बीतता है, वैसे वैसे इन शब्दों की वैल्यू कम हो जाती है। इसलिए अगर हो सके तो इन शब्दों को अपने जीवन में बरकरार रखे।

2. खूब करे तारीफ.. बता दे कि अपनी तारीफ सुन्ना किसी भी व्यक्ति को अच्छा लगता है। ये जरूरी नहीं है कि सिर्फ पति ही अपनी पत्नी को कॉम्पलिमेंट दे, बल्कि पत्नी भी अपने पति की तारीफ करके उन्हें खुश कर सकती है। इससे पति और पत्नी के बीच का रिश्ता और मजबूत होता है।

शादी के बाद भी

3. विश्वास दिलाएं.. गौरतलब है कि जब आप एक शादीशुदा रिश्ते में जुड़ जाते है, तो आपको अपने पार्टनर को हमेशा विश्वास दिलाते रहना चाहिए। जी हां विश्वास इस बात का कि आप हमेशा एक दूसरे का साथ देंगे। इससे शादीशुदा जिंदगी का गठबंधन और मजबूत होता है।

4. सरप्राइज दे.. बता दे कि अगर पति और पत्नी दोनों ही कभी कभी एक दूसरे को सरप्राइज देते रहे, तो इससे शादीशुदा जीवन में मिठास बनी रहती है। इसके साथ ही इससे ये भी पता चलता है कि आपका पार्टनर आपसे कितना प्यार करते है और आपके बारे में कितना जानता है।

5. शुक्रिया और माफ़ी.. कई बार ऐसा होता है कि पति या पत्नी दोनों ही किसी बात को लेकर झुकने के लिए तैयार नहीं होते है। जिसके कारण रिश्ते में कड़वाहट आना तय है। इसलिए अगर हो सके तो कभी कभी गलती न होने के बावजूद भी आप झुक सकते है और अपने पार्टनर को सॉरी बोल सकते है।

बता दे कि शुक्रिया और सॉरी दो ऐसे शब्द है जो आपके पार्टनर को मनाने में काफी मददगार साबित होते है। “दोस्तों अगर आप शादी के बाद भी इन सब बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका शादीशुदा जीवन हमेशा सुखद रूप से चलता रहेगा।”

Summary
शादी के बाद भी अपने पार्टनर से कहना न भूले, ये पांच खास बातें  Youth Express
Article Name
शादी के बाद भी अपने पार्टनर से कहना न भूले, ये पांच खास बातें Youth Express
Description
अक्सर ऐसा होता है कि जब किसी कपल की शादी हो जाती है, तब उन दोनों के बीच का प्यार धीरे धीरे कम होने लगता है। जिसके कारण कुछ लोगो को तो अपनी शादीशुदा लाइफ ही बड़ी बेरंग सी लगने लगती है। बहरहाल अगर आप चाहते है कि आपकी प्यारी भरी लाइफ शादी के बाद भी कायम रहे, तो अपने पार्टनर ये पांच खास बातें कहना कभी न भूले। बता दे कि अगर आप अपने पार्टनर को खुश रखेंगे तो आपका जीवन भी हमेशा खुशनुमा ही रहेगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER