अगर आपको मौका मिले प्रधानमंत्री बनने का तो सबसे पहले कौन सा काम करेंगे आप

अगर आपको मौका मिले

इसमें कोई शक नहीं कि हमारे देश की आम जनता हर समस्या के लिए सिर्फ सरकार को ही दोश्ती ठहराती है। फिर भले ही वो किसी की भी सरकार क्यों न हो, लेकिन जनता की शिकायतों का पिटारा कभी खत्म नहीं होता। तो चलिए आज हम आपसे जानना चाहते है कि अगर आपको मौका मिले देश का प्रधानमंत्री बनने का, तो सबसे पहले आप कौन सा काम करेंगे। क्या आप देश की बेरोजगारी कम करेंगे, बिजली और अस्पतालों की सुविधाओं में परिवर्तन करेंगे या देश के भृष्टाचार को कम करने की कोशिश करेंगे। बहरहाल यहाँ काम तो बहुत है, लेकिन प्रधानमंत्री केवल एक ही होगा।

अगर आपको मौका मिले

अगर आपको मौका मिले प्रधानमंत्री बनने का..

वैसे इससे पहले कि आप कोई जवाब दे, हम आपसे कुछ और भी पूछना चाहते है। वो ये कि जब आप अपने घर में कोई काम करते है, तो उस काम को पूरा करने में आपको दस, पंद्रह मिनट या एक घंटे का समय तो लगता ही होगा। तो ऐसे में हमारे देश प्रधानमंत्री को देश को सुधरने के लिए कितना समय लगना चाहिए, ये आप खुद ही तय कीजिये। गौरतलब है कि हम इन सवालों से आम जनता पर कोई सवाल नहीं उठा रहे, बल्कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली से आपको रूबरू करवाना चाहते है।

जी हां एक आम इंसान को जब अपना घर संभालने के लिए इतनी मेहनत करनी पड़ती है। तो वही एक प्रधानमंत्री को तो पूरा देश संभालना होता है। केवल एक के बारे में नहीं बल्कि सब के बारे में सोच कर फैसला लेना पड़ता है। हालांकि वो फैसला किसी को सही लगता है तो किसी को गलत। अब ये तो आपकी विचारधारा पर निर्भर करता है कि किस फैसले को सही मानते है और किसे गलत। फ़िलहाल तो आप हमें इस सवाल का जवाब जरूर दीजियेगा कि अगर आपको मौका मिले प्रधानमंत्री बनने का, तो आप सबसे पहले देश में कौन सा बदलाव लाना चाहेंगे। “दोस्तों आपको हमारी ये जानकारी और ये सोच कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।”

Summary
अगर आपको मौका मिले प्रधानमंत्री बनने का तो सबसे पहले कौन सा काम करेंगे आप   Youth Express
Article Name
अगर आपको मौका मिले प्रधानमंत्री बनने का तो सबसे पहले कौन सा काम करेंगे आप Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि हमारे देश की आम जनता हर समस्या के लिए सिर्फ सरकार को ही दोश्ती ठहराती है। फिर भले ही वो किसी की भी सरकार क्यों न हो, लेकिन जनता की शिकायतों का पिटारा कभी खत्म नहीं होता। तो चलिए आज हम आपसे जानना चाहते है कि अगर आपको मौका मिले देश का प्रधानमंत्री बनने का, तो सबसे पहले आप कौन सा काम करेंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER