अगर आपको कोई कहे कि किसी क्रिकेटर ने 85 वर्ष की उम्र में, क्रिकेट से संन्यास ले रहा है तो आपको आश्चर्य होगा। जी हां इस खिलाड़ी ने अपने कैरियर में 7000 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
अपने 60 वर्ष के क्रिकेट कैरियर में इस तेज गेंदबाज ने 7000 विकेट का आंकड़ा भी पार किया है और अब 85 वर्ष की उम्र में संन्यास की घोषणा की है।
हम बात कर रहे हैं सेसिल राइट की। जी हां हो सकता है आपने इस खिलाड़ी का नाम पहले ना सुना हो। लेकिन इस खिलाड़ी ने 7000 से ज्यादा विकेट लिए हैं। और अब वह सन्यास का मन बना चुके हैं। राइट ने बताया है कि वह अगले 2 सप्ताह में सन्यास ले लेंगे।
सेसिल राइट का कैरियर की शुरूआत
गैरी सोबर्स, वेस हॉल, रिचर्ड्स के साथ खेलेराइट ने जमैका के लिए गैरी सोबर्स और वेस हॉल जैसे दिग्गजों के खिलाफ एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है। बारबाडोस के खिलाफ यह मुकाबला 1958 में खेला गया था। राइट इसके बाद 1959 में इंग्लैंड चले गए और उन्होंने सेंट्रल लंकासर लीग में क्रोमप्टॉन के लिए पेशेवर क्रिकटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने यहीं बसने का फैसला किया। राइट ने विवियन रिचर्ड्स और जोएल गार्नर जैसे दिग्गजों के साथ भी खेला है।
60 वर्ष का करियर, 7 हजार विकेट
उन्हें जो बात सबसे अलग बनाती है वह है 60 साल का उनका क्रिकेट करियर, जिसमें उन्होंने 7,000 से ज्यादा विकेट लिए है। राइट ने हालांकि अब इस खेल को अलविदा कहने का मन बना लिया है। राइट ने कहा, ‘काश मुझे पता होता कि मेरा करियर इतना लंबा कैसे खिंचा, मैं आपको इसका जवाब नहीं दे सकता।’
राइट ने अपनी फिटनेस का श्रेय लंकाशर के पारंपरिक भोजन को दिया।
राइट ने कहा, ‘मैं अपनी फिटनेस इसलिए भी बरकरार रख पाया, क्योंकि मैंने कभी भी अपनी उम्र का बहाना नहीं बनाया। मैंने महसूस किया है कि खुद को सक्रिय रखने से दर्द से राहत मिलती हैं। मुझे टेलिविजन देखना पसंद नहीं, मैं टीवी की जगह पैदल घूमना पसंद करता हूं।’ राइट 7 सितंबर को अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे। वह पेन्निने लीग में अपरमिल के लिए स्प्रिंगहेड के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

