जी हां भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू ने खिलाड़ियों के मध्य एक करोड़ 82 लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किए हैं। इसके लिए उन्होंने नियमों में संशोधन भी किया है।
दरअसल पूरा मामला हाल ही में स्विट्जरलैंड के बासेल में हुए पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दिए गए पुरस्कार का है। जिसमें खिलाड़ियों ने 12 पदक जीते थे। और इन्हीं खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करने के लिए नियमो में संशोधन किया गया है।
Sports Minister amends policy for Para-Athletes; Medal winners will not have to wait to get cash awards – @timesofindia https://t.co/uGmfUD1BLF
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 27, 2019
खेल मंत्री किरन रिजिजू ने पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बीच 1.82 करोड़ रुपये के पुरस्कार वितरित किए। इससे पहले पैरा-ऐथलीटों के लिए नीति में संशोधन किया गया, जिससे उन्हें पुरस्कार के तौर पर अधिक नकद राशि मिल सके। संशोधित नीति के निर्देश के मुताबिक वैश्विक प्रतियोगिताओं के विजेता सरकार से नकद राशि के हकदार होंगे।
यह पुरस्कार राशि वैसे खिलाड़ियों को मिलेगा, जो अंतरराष्ट्रीय पैरालिंपिक समिति या अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति या उन से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघ के आयोजन में पदक जीतेगा। यह भी फैसला किया गया कि पदक विजेताओं को प्रतियोगिता के बाद देश लौटने के दिन ही पुरस्कार दिया जाएगा और इसके लिए उन्हें साल में एक बार होने वाले कार्यक्रम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि आईपीसी पैरा-बैडमिंटन प्रतियोगिताओं को मान्यता नहीं देता है। और इस संशोधन से पहले ये खिलाड़ी ऐसे नकद पुरस्कार के पात्र नहीं थे।
खेल मंत्री किरण रिजिजू का बयान
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करना चहते है कि सरकार से सभी खिलाड़ियों को एक समान सुविधा मिले। पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और देश को गौरवान्वित किया, वे कड़े मेहनत के लिए पुरस्कार के पात्र हैं।’
It’s a proud day for India as our #ParaBadminton champs come home from the World Championships. SAI officials welcomed the team, that brought home a rich haul of 12 medals, in Delhi this morning. @KirenRijiju will meet the team today to congratulate them. pic.twitter.com/XlvP6hZdXL
— Kiren Rijiju Office (@RijijuOffice) August 27, 2019
किसे कितनी राशि?
स्वर्ण पदक विजेता को 20 लाख, रजत पदक विजेताओं को 14 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को आठ लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। युगल स्पर्धाओं में स्वर्ण जीतने वालों को 15 लाख, रजत जीतने वालों को 10.5 लाख और कांस्य पदक जीतने वालों को छह लाख रुपये के पुरस्कार दिए गए।
खेल से जुडी सभी ख़बरें पाएं अब सिर्फ Youth Express पर.
