OS बीटा टेस्टिंग के लिए Google Android 10 इन फ़ोन पर उपलब्ध,

Android 10

Google कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है की Android Q का आधिकारिक नाम बता दिया है।  Google ने यह घोषणा भी कर दी है की एंड्रॉइड को अब एक नया Logo मिलेगा। Android 10 के जल्द ही रोल-आउट होने की उम्मीद है। फिलहाल Google का यह ऑपरेटिंग सिस्टम बीटा-टेस्टिंग के लिए चुनिंदा फोन्स के लिए उपलब्ध  करवाया  है।  चलिए आपको  बता दे किस फ़ोन में गूगल ने एंड्राइड 10 उपलब्ध करवाया है|

Google Pixel फोन्स

Android 10 की आधिकारिक रिलीज में जाहिर तौर से Google Pixel का नाम सबसे जोड़ा है| सभी Pixel फोन्स नए ऑपरेटिंग सिस्टम की बीटा टेस्टिंग के पार्ट हैं। अगर आप में से किसी के पास ये डिवाइसेज हैं, तो आप प्रोग्राम के लिए एनरोल कर सकते हैं। इसमें आपको Android Q का नया वर्जन यानी की एंड्राइड 10 को इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

बता दे Google Pixel 3, Pixel 3XL, Pixel 2, Pixel 2 XL, Pixel, Pixel XL और कंपनी का नया लॉन्च Pixel 3a और Pixel 3a XL को Android 10 रिलीज होने पर अपग्रेड मिलेगा। Google के आने वाले फोन यानि की Pixel 4 फोन्स में Android 10 उपलब्ध होगा।

इसके बाद Oneplus के स्मार्टफोन में भी  गूगल ने वर्शन को डाला है| इसमें OnePlus 7 Pro, OnePlus 7, OnePlus 6, OnePlus 6T ये सभी फोन्स Android Q बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के पार्ट है। साथ ही कंपनी  OnePlus 7T सीरीज भी लेकर आने वाली है। हो सकता है की यह सीरीज  भी इस एंड्राइड पर काम करेगा|

Android 10

HMD Global Nokia फोन्स

HMD Global एंड्रॉइड अपडेट्स समय पर उपलब्ध करवाने के लिए पॉपुलर है। Android 10 की घोषणा के  बाद Sarvikas ने एक ट्वीट में यह कन्फर्म किया की Nokia की किन डिवाइसेज को और कब Android Q का अपडेट मिलेगा। Nokia 9 PureView, Nokia 8.1, और Nokia 7.1 को सबसे पहले 2019 के Q4 यानी की इस साल के अंत में अपडेट मिलेगा।

Xiaomi फोन्स

Redmi और Xiaomi की डिवाइसेज को एंड्राइड 10 का रोल-आउट तभी मिलेगा, जब MIUI 11 आधिकारिक तौर से रिलीज किया जाएगा। हालांकि, Mi A3 को जल्द ही अपग्रेड दिया जा सकता है। फिलहाल, Mi 9 और Mi MIX 3 5G फोन्स Android Q बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम पर हैं। इसके  अलावा Asus Zenfone 5Zभी Android Q बीटा प्रोग्राम का हिस्सा है|

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
OS बीटा टेस्टिंग के लिए Google Android 10 इन फ़ोन पर उपलब्ध-Youth Express
Article Name
OS बीटा टेस्टिंग के लिए Google Android 10 इन फ़ोन पर उपलब्ध-Youth Express
Description
Google ने यह घोषणा भी कर दी है की एंड्रॉइड को अब एक नया Logo मिलेगा। Android 10 के जल्द ही रोल-आउट होने की उम्मीद है। इन फ़ोन में इससे उपलब्ध करवया जाएगा|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER