Google Warning! करोड़ो वेबसाइट का पासवर्ड हैक, ऐसे चेक करे अपना पासवर्ड

Google password checkup Extension

टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने करोड़ों यूजर्स को पासवर्ड हैक होने की वार्निंग दी है। इसके लिए कंपनी ने Google password checkup एड ऑन फीचर Google Chrome में जोड़ा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने पासवर्ड को चेक कर सकते हैं। इस फीचर को लॉन्च करने के पीछ की वजह 4 बिलियन यूजर्स के यूजरनेम और पासवर्ड हैक होने का खतरा बताई जा रहा है। Google के मुताबिक, इन यूजर्स के यूजरनेम और पासवर्ड हैक हो गए हैं। जिन  यूजर का पासवर्ड हैक हुआ है वो इन दिए गए स्टेप को  फॉलो कर के अपना पासवर्ड बदल सकते है|

Google के मुताबिक, शुरुआती दौर में इस फीचर के जरिए अब तक करीब 6.5 लाख यूजर्स ने अपने पासवर्ड को चेक किया है। चेकिंग के पहले महीने में ही करीब 21 मिलियन यूजर्स के पासवर्ड फ्लैग किए गए, जिनमें से 3 लाख 16 पासवर्ड अनसेफ पाए गए। आप अपने यूजरनेम और पासवर्ड को भी Google password checkup एक्सटेंशन में चेक कर सकते हैं।

Google password checkup एक्सटेंशन

  • अपने यूजरनेम और पासवर्ड को इस टूल के जरिए चेक करने के लिए सबसे पहले क्रोम स्टोर से जाकर Google password checkup टूल को एड टू क्रोम करना होगा।
  • पासवर्ड चेक-अप टूल ऐड होने के बाद आपको ब्राउजर के राइट साइड पासवर्ड चेक-अप आइकन दिखाई देगा।
  • इस टूल को इनेबल करने के बाद आप किसी भी वेबसाइट में अपने यूजरनेम और पासवर्ड को दर्ज करते हैं| फिर आपको सूचित करेगा कि आपका यूजरनेम और पासवर्ड प्रभावित है कि नहीं। अगर, आपका यूजरनेम और पासवर्ड प्रभावित है तो  रेड फ्लैग करेगा। पासवर्ड बदलते ही आपका अकाउंट सुरक्षित हो जाएगा और आपको ग्रीन सिग्नल मिल जाएगा।

Google password checkup Extension

 

पासवर्ड डालते वक्त इन बातो का रखे ध्यान?

  • अगर  कोई भी यूजर अपना पासवर्ड कमज़ोर रखता है तो आपके अकाउंट के हैक होने का खतरा 200 गुना ज्यादा तक बढ़ जाता है।
  • कभी भी पब्लिक नेटवर्क में अपनी निजी जानकारियों वाले प्रोफाइल को ओपन न करें। अगर, आपको करना भी है तो Google Incognito मोड में जाकर ओपन कर सकते हैं।
  • पासवर्ड रखते समय उसमें किसी भी लगातार आ रहे अल्फाबेट या नंबर का इस्तेमाल न करें।
  • पासवर्ड बनाते समय हमेशा अल्फा न्यूमेरिक कैरेक्टर का इस्तेमाल करें। साथ ही साथ, अगर हो सके तो स्पेशल कैरेक्टर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ज्ञान से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary
Google password checkup से चेक करे पासवर्ड हैक है या नहीं-youth Express
Article Name
Google password checkup से चेक करे पासवर्ड हैक है या नहीं-youth Express
Description
टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने करोड़ों यूजर्स को पासवर्ड हैक होने की वार्निंग दी है। Google password checkup एक्सटेंशन से अपना पासवर्ड चेक कर सकते है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER