Realme 5 और Realme 5 Pro को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले दोनों ही रियलमी फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। फ्लिपकार्ट पर रियलमी 5 सीरीज़ के दोनों ही फोन के माइक्रोसाइट लाइव हुए हैं। इन साइट पर हार्डवेयर और डिज़ाइन का ज़िक्र है। साफ हो गया है कि रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन होंगे। दूसरी तरफ, रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने गुरुवार को एक ट्वीट के ज़रिए रियलमी 5 की कीमत की ओर इशारा दिया है।
लीक के अनुसार Realme 5 सीरीज के स्पेसिफिकेशन?
रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च होंगे। रियलमी 5 प्रो में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। इसका ज़िक्र फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर है। 48 मेगापिक्सल कैमरे की जानकारी पहले ही दी गई थी। लेकिन अब माइक्रोसाइट पर सेंसर के साथ लेंस सेटअप का भी ब्योरा दिया गया है।
माइक्रोसाइट के मुताबिक, रियलमी 5 प्रो में 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस, एक 4सीएम फोकस सुपर मैक्रो लेस और एक पोर्ट्रेट लेंस होगा। इसके अलावा फोन VOOC Flash Charge 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। इसके बारे में 30 मिनट की चार्जिंग में 55 प्रतिशत बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।
माइक्रोसाइट पर इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी होने का ज़िक्र है। इसके अलावा फोन में बेस्ट-इन सेगमेंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होने की जानकारी दी गई है।हो सकता हैकि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आए। यह जानकारी हाल ही में सामने आई गीकबेंच लिस्टिंग से मिली थी।
फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई अलग-अलग माइक्रोसाइट में रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो की भी झलक मिली है। दोनों ही फोन डायमंड कट फिनिश के साथ आएंगे, रियलमी 3आई की तरह। रियलमी 5 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जबकि रियलमी 5 प्रो में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
Some achievements on our technology journey
A. 1st to bring 48MP Quad camera smartphone in India
B. World’s 1st Quad camera smartphone under 10k 1st in India
C. Powerful Qualcomm chipset 1st time ever launching in India
All on 20th Aug #ProudIndian#HappyIndependenceDay pic.twitter.com/r9xDQt7PwM— Madhav Sheth (@MadhavSheth1) August 15, 2019
गुरुवार को रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने ट्वीट करके बताया कि Realme 5 की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। संभवतः रियलमी 3 की तरह, जिसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। माधव शेठ में यह भी बताया कि कंपनी भारत में पहली बार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन लाने वाली है। यह रियलमी 5 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिए जाने की ओर इशारा है।


