आयुष्मान खुराना की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म ‘Dream Girl’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है| इस कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना फुलटू कॉमेडी के मूड में हैं और उनका अंदाज शानदार है| ‘ड्रीम गर्ल’ के ट्रेलर की शुरुआत आयुष्मान खुराना के राम लीला में एंट्री के साथ होती है| ‘राम लीला’ में आयुष्मान खुराना सीता के किरदार में नजर आते हैं और उनके स्टेज पर आते ही हंगामा मच जाता है| इस तरह फिल्म के ट्रेलर ने ही धमाल मचा दिया है| एक बार आयुष्मान फिर अपने फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं|
बता दे ‘Dream Girl’ के ट्रेलर में आयुष्मान खुराना नौकरी मांगने जाते हैं तो उन्हें लड़की की आवाज में बात करने का काम मिल जाता है| इसके बाद तो आयुष्मान खुराना ऐसा जमकर धमाल मचाते हैं कि पूरा शहर उनका दीवाना हो जाता है| लेकिन मुसीबत तब आती है जब इस आवाज के दीवाने उनके पापा भी हो जाते हैं| ‘बधाई हो’ के बाद आयुष्मान खुराना एक बार फिर बड़ा धमाल करने आ गए हैं|
‘Dream Girl’ के मज़ेदार डायलॉग्स
फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग्स मजेदार हैं| फिल्म में उत्तर प्रदेश का टच दिखाया गया है. इसमें कॉमेडी का भी तड़का लगाया गया है| ट्रेलर के सीन में आयुष्मान खुराना कहते नजर आ रहे हैं कि ‘मैं मां बनने के अलावा सब काम कर सकते हैं’| वहीं एक अन्य डायलॉग में आयुष्मान कहते नजर आ रहे हैं कि ‘समझ नहीं आ रहा दूल्हा बनूं दुल्हन’|
वही फिल्म में कॉमेडी और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ कुछ संदेश देने की भी कोशिश की गई है| इसमें एक सीन जहां महाभारत का चीर हरण सीन चल रहा है, जहा आयुष्मान कहते नजर आर रहे हैं, ‘कब तक औरतों को उनकी इच्छा के बगैर बांटते रहोगे| महाभारत के समय मीटू होता तो सबसे पहले तुम सब अंदर जाते’|
आयुष्मान खुराना की ‘Dream Girl ‘ में नुसरत भरूचा और मनजोत सिंह लीड रोल में हैं| नुसरत भरूचा से जहां आयुष्मान खुराना इश्क फरमाते नजर आएंगे तो वहीं मनजोत सिंह उनके दोस्त का किरदार निभा रहे हैं| इनके अलावा विजय राज, राजेश शर्मा और अन्नू कपूर भी फिल्म में नजर आएंगे| फिल्म को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है और 13 सितंबर को रिलीज होगी|


