आयुष्मान की ‘Dream Girl’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये आयुष्मान

Dream Girl

आयुष्मान खुराना  की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म ‘Dream Girl’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है|  इस कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना फुलटू कॉमेडी के मूड में हैं और उनका अंदाज शानदार है|  ‘ड्रीम गर्ल’  के ट्रेलर की शुरुआत आयुष्मान खुराना के राम लीला में एंट्री के साथ होती है| ‘राम लीला’ में आयुष्मान  खुराना सीता के किरदार में नजर आते हैं और उनके स्टेज पर आते ही हंगामा मच जाता है|  इस तरह फिल्म के ट्रेलर ने ही धमाल मचा दिया है| एक बार आयुष्मान  फिर अपने फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं|

बता दे ‘Dream Girl’ के ट्रेलर में आयुष्मान खुराना नौकरी मांगने जाते हैं तो उन्हें लड़की की आवाज में बात करने का काम मिल जाता है| इसके बाद तो आयुष्मान खुराना ऐसा जमकर धमाल मचाते हैं कि पूरा शहर उनका दीवाना हो जाता है| लेकिन मुसीबत तब आती है जब इस आवाज के दीवाने उनके पापा भी हो जाते हैं| ‘बधाई हो’ के बाद आयुष्मान खुराना एक बार फिर बड़ा धमाल करने आ गए हैं|

‘Dream Girl’ के मज़ेदार  डायलॉग्स

फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग्स मजेदार हैं|  फिल्म में उत्तर प्रदेश का टच दिखाया गया है. इसमें कॉमेडी का भी तड़का लगाया गया है|  ट्रेलर के सीन में आयुष्मान खुराना कहते नजर आ रहे हैं कि ‘मैं मां बनने के अलावा सब काम कर सकते हैं’|  वहीं एक अन्य डायलॉग में आयुष्मान कहते नजर आ रहे हैं कि ‘समझ नहीं आ रहा दूल्हा बनूं दुल्हन’|

वही फिल्म में कॉमेडी और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ कुछ  संदेश देने की भी कोशिश की गई है|  इसमें एक सीन जहां महाभारत का चीर हरण सीन चल रहा है, जहा आयुष्मान कहते नजर आर रहे हैं, ‘कब तक औरतों को उनकी इच्छा के बगैर बांटते रहोगे|  महाभारत के समय मीटू होता तो सबसे पहले तुम सब अंदर जाते’|

 

आयुष्मान खुराना  की ‘Dream Girl ‘ में नुसरत भरूचा और मनजोत सिंह लीड रोल में हैं| नुसरत भरूचा से जहां आयुष्मान खुराना इश्क फरमाते नजर आएंगे तो वहीं मनजोत सिंह उनके दोस्त का किरदार निभा रहे हैं|  इनके अलावा विजय राज, राजेश शर्मा और अन्नू कपूर भी फिल्म में नजर आएंगे|  फिल्म को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है और 13 सितंबर को रिलीज होगी|

Summary
आयुष्मान की 'Dream Girl' का ट्रेलर हुआ रिलीज़,सीता बने आयुष्मान -Youth Express
Article Name
आयुष्मान की 'Dream Girl' का ट्रेलर हुआ रिलीज़,सीता बने आयुष्मान -Youth Express
Description
आयुष्मान खुराना  की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म 'Dream Girl' का ट्रेलर रिलीज हो गया है| ट्रेलर की शुरुआत आयुष्मान खुराना के राम लीला में एंट्री के साथ होती है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER