भारत में लांच हुआ Vivo S1-यहाँ पढ़े फुल स्पेसिफिकेशन

Vivo S1

वीवो कंपनी ने अपने नए फ़ोन को भारत में लांच किया है| कंपनी ने इस फ़ोन में  ट्रिपल रियर कैमरा दिया है| कंपनी ने अपने  इस फ़ोन का नाम Vivo S1 रखा है| जिसे दो कलर वेरिएंट और तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया है| सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है|

फ्लिपकार्ट नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल 8 अगस्त से शुरू

बता दे इस फ़ोन को भारत से पहले इंडोनेशिया  लांच किया जा चूका है| कंपनी ने हाल ही मे कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं| लेकिन  इस बार कंपनी ने मिड रेंज सेग्मेंट को टार्गेट किया है|

Vivo के इस नए स्मार्टफोन की बॉडी प्लास्टिक की है और इसमे गूगल असिस्टेंट के लिए एक डेडिकेटेड बटन दिया गया है| यह फोन Android 9 बेस्ड वीवो के कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम Funtouch OS 9 पर चलता है|  Vivo S1 स्मार्टफोन में डुअलॉ सिम सपोर्ट दिया गया है और कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है|  कंपनी का दावा है कि इसमें दिया गया ट्रिपल रियर कैमरा ही इसकी खासियत है, जो की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस है| यह फोटॉग्रफी को और  बेहतरीन बनाएगा|

Vivo S1

Vivo S1 फुल स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रॉसेसर – MediaTek Helio P65 (MT6768)
  • सॉफ्टवेयर – Android 9 Pie बेस्ड FunTouch OS
  • डिस्प्ले – 6.3 इंच फुल एचडी प्लस  प्लस 1080X2340
  • रियर कैमरा – ट्रिपल कैमरा सेटअप  16 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल
  • फ्रंट कैमरा – 32 मेगापिक्लस सेल्फी कैमरा
  • बैटरी – 4,500mAh
  • कनेक्टिविटी – डुअल 4G VoLTE, डुअल सिम, डेटिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, वाईफाई 802.11 b/g/n, माइक्रो यूएसबी पोर्ट
  • मेमोरी वेरिएंट – 4GB + 128GB, 6GB + 64GB    , 6GB + 128GB
  • बॉडी टाइप – प्लास्टिक, इसके अलावा इस स्मार्टफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है|

कीमत

 कंपनी के इस लेटेस्ट  स्मार्टफोन Vivo S1 की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये है| इस कीमत पर आपको 4GB रैम और 128GB इंटर्नल स्टोरेज वाला स्मार्टफोन मिलेगा|  वही इसके 6GB रैम और 128GB वैरियंट  की कीमत 18,990 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 19,990 रुपये का है|
टेक्नोलॉजी से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary
भारत में लांच हुआ Vivo S1-पढ़े फुल स्पेसिफिकेशन- Youth Express
Article Name
भारत में लांच हुआ Vivo S1-पढ़े फुल स्पेसिफिकेशन- Youth Express
Description
Vivo S1 को भारत में लांच किया जा चूका है| कंपनी ने हाल ही मे कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं| लेकिन  इस बार कंपनी ने मिड रेंज सेग्मेंट को टार्गेट किया है| 
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER