अगर हम आज की बात करे तो आज के समय में मोबाइल का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग मोबाइल के बिना एक मिनट भी नहीं रह सकते। जिसके चलते हर मोबाइल कंपनी काफी सस्ते दामों पर मोबाइल बेच कर लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहती है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा आज कल तो स्मार्टफोन के साथ इयरफोन मिलना भी बंद हो चुका है। जिसके कारण बहुत से लोग इसकी शिकायत कंपनी से करते है। मगर ऐसा करने के पीछे की असली वजह क्या है, ये आज हम आपको जरूर बताएंगे।
स्मार्टफोन के साथ इयरफोन..
गौरतलब है कि किसी भी कंपनी के लिए बढ़िया स्मार्टफोन को सस्ते दामों पर बेचना काफी मुश्किल काम है। यही वजह है कि स्मार्टफोन से संबंधित कुछ एक्सेसरीज कम कर दी जाती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मोबाइल कंपनी स्मार्टफोन की कीमत घटाने के चक्कर में वो सभी चीजें कम कर रही है जिनकी ज्यादा जरूरत नहीं है। बता दे कि चीनी स्मार्टफोन के निर्माता शाओमी ने वन प्लस का तरीका आजमाते हुए स्मार्टफोन बॉक्स से इयरफोन को हटा दिया है।
लेनोवो ने लांच किया AI-बेस्ड फीचर्स के साथ प्रीमियम लैपटॉप
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शाओमी के इयरफोन की कीमत एक हजार से ज्यादा बताई गई है। ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि इयरफोन के न होने से यह फ़ोन काफी हद तक सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाया जा सकता है। बहरहाल अब इस ट्रेंड को बाकी सभी मोबाइल कम्पनियाँ भी फॉलो करने लगी है। हालांकि अगर आप मोबाइल की दुकान पर जायेंगे तो वहां शायद आपको इयरफोन साथ में मिल भी जाएँ। मगर यदि आप ऑनलाइन मोबाइल आर्डर करेंगे, तो आपको स्मार्टफोन के साथ इयरफोन कभी नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको मोबाइल किस तरह से लेना है ये अब आप पर ही निर्भर करता है।


