अमिताभ बच्चन का फोन आने पर इस निर्माता ने कहा कि बोल अमिताभ, फिर जो हुआ उसके बारे में एक बारे जरूर पढ़े

अमिताभ बच्चन का फोन

अगर हम बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बात करे तो बॉलीवुड में हर कोई उनकी बेहद इज्जत करता है। केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि उनके लाखो करोड़ो फैंस भी उन्हें एक देवता की तरह ही पूजते है। ऐसे में जब इस निर्देशक को अमिताभ बच्चन का फोन आया, तब इस निर्देशक ने बड़ी ही बेबाकी से कहा कि बोल अमिताभ। यक़ीनन निर्देशक के ऐसे बोल पढ़ कर आप भी हैरान रह गए होंगे, लेकिन ये सच है। दरअसल वह निर्देशक कोई और नहीं बल्कि हंसल मेहता है। बता दे कि यह किस्सा जरा पुराना है। जिसे हंसल मेहता द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है।

अमिताभ बच्चन का फोन

अमिताभ बच्चन का फोन..

गौरतलब है कि यह तब की बात है जब हंसल मेहता ने अपने करियर की शुरुआत की थी। ऐसे में एक दिन उनके घर अमिताभ बच्चन जी ने फोन किया। तो हंसल मेहता की मम्मी ने उन्हें रूम में आकर कहा कि तुम्हारे लिए अमिताभ का फोन है। बता दे कि हंसल मेहता के सहायक निर्देशक का नाम भी अमिताभ वर्मा था। जिसके कारण उन्हें ऐसा लगा कि उस अमिताभ की कॉल आई है। ऐसे में हंसल मेहता ने फोन उठाते ही यह कह दिया कि बोल अमिताभ। बस उनके इतना कहते ही सामने से आवाज आई कि मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूँ।

Shilpa Shetty Kundra To Return To Celluloid After 13 Years!

अब जाहिर सी बात है कि सामने से अमिताभ वर्मा की जगह अमिताभ बच्चन की आवाज सुन कर उनका हाल भी बेहाल सा हो गया था। हालांकि तब हंसल मेहता की प्रतिक्रिया क्या थी, इस बारे में तो उन्होंने कुछ भी शेयर नहीं किया। मगर यह मजेदार किस्सा उन्होंने सब के साथ जरूर बांटा। वैसे भी अगर किसी व्यक्ति को अचानक महानायक अमिताभ बच्चन का फोन आ जाएँ तो उसकी क्या हालत होगी, इसका अंदाजा तो आप भी बखूबी लगा सकते है। मगर आपके जीवन का सबसे मजेदार किस्सा कौन सा है, ये भी हम जरूर जानना चाहेंगे। वैसे आपको बता दे कि हंसल मेहता अपने करियर की शुरुआत में एक पत्र अमिताभ बच्चन के बंगले पर दे कर आएं थे। जिसका जवाब देने के लिए अमिताभ बच्चन ने उन्हें कॉल किया था।

Summary
अमिताभ बच्चन का फोन आने पर इस निर्माता ने कहा कि बोल अमिताभ, फिर जो हुआ उसके बारे में एक बारे जरूर पढ़े   Youth Express
Article Name
अमिताभ बच्चन का फोन आने पर इस निर्माता ने कहा कि बोल अमिताभ, फिर जो हुआ उसके बारे में एक बारे जरूर पढ़े Youth Express
Description
अगर हम बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बात करे तो बॉलीवुड में हर कोई उनकी बेहद इज्जत करता है। केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि उनके लाखो करोड़ो फैंस भी उन्हें एक देवता की तरह ही पूजते है। ऐसे में जब इस निर्देशक को अमिताभ बच्चन का फोन आया, तब इस निर्देशक ने बड़ी ही बेबाकी से कहा कि बोल अमिताभ।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER