भूलकर भी मोबाइल न रखे इन जगहों पर

इसमें कोई शक नहीं कि इंसान आज कल जहाँ भी जाता है, वहां मोबाइल अपने साथ ही रखता है। फिर भले ही वो किचन हो, ऑफिस हो या बैडरूम लेकिन व्यक्ति का मोबाइल उसके साथ ही रहता है। बहरहाल इसी भागा दौड़ी में कई बार ऐसा होता है कि हम मोबाइल को ऐसी जगहों पर ले जाते है, जहाँ हमें उसे नहीं ले जाना चाहिए। इसलिए इन जगहों पर भूलकर भी मोबाइल न रखे, क्यूकि इससे मोबाइल को काफी नुक्सान हो सकता है। वैसे आप भी इन खास जगहों के बारे में जरूर जानना चाहते होंगे। तो चलिए आपको इस जानकारी के बारे में विस्तार से बताते है।

भूलकर भी मोबाइल न रखे

1. डायरेक्ट सनलाइट एक्सपोजर..  गौरतलब है कि डायरेक्ट सनलाइट में मोबाइल रखने से मोबाइल की बैटरी ओवरहीटिंग हो कर ब्लास्ट हो सकती है। यहाँ तक कि इससे मोबाइल के मदरबोर्ड को भी काफी नुक्सान पहुँच सकता है। इसलिए अपने फोन को डायरेक्ट सनलाइट एक्सपोजर से बचा कर ही रखे।

2. कार के ग्लव कंपार्टमेंट में.. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कार के ग्लव कंपार्टमेंट में फ़ोन को रखना काफी हानिकारक सिद्ध हो सकता है। वो इसलिए क्यूकि यह एक ऐसी जगह है जो पूरी तरह से बंद होती है। इसके इलावा यह कार का वो हिस्सा है जो काफी गर्म भी होता है। जिसके कारण फोन को यहाँ रखने से आपके फोन के इंटरनल पार्ट्स खराब हो सकते है।

नरेंद्र मोदी ने रोक लगाई, अब से गूगल पर ये दो चीजे सर्च करने से हो सकती है जेल

3. फोन को फ्रिज से भी दूर रखे.. हालांकि आपको यह पढ़ने में काफी अजीब लग रहा होगा, लेकिन फोन को फ्रिज से दूर रखने में ही आपके फोन की भलाई है। दरअसल अगर आप फोन को फ्रिज के पास रखेंगे तो इससे आपके फोन की बैटरी फूलने का खतरा बढ़ जाता है।

4. गैस और स्टोव के पास न रखे.. अब जाहिर सी बात है कि अगर आप समझदार है तो फोन को कभी गैस या स्टोव के पास रखने की गलती नहीं करेंगे, क्यूकि इससे फोन के स्पार्क होने का खतरा रहता है। बहरहाल अगर आप अपने फोन को बचाना चाहते है तो इन सभी जगहों पर भूलकर भी मोबाइल न रखे और अपने फोन का सही इस्तेमाल करे।

Summary
भूलकर भी मोबाइल न रखे इन जगहों पर   Youth Express
Article Name
भूलकर भी मोबाइल न रखे इन जगहों पर Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि इंसान आज कल जहाँ भी जाता है, वहां मोबाइल अपने साथ ही रखता है। फिर भले ही वो किचन हो, ऑफिस हो या बैडरूम लेकिन व्यक्ति का मोबाइल उसके साथ ही रहता है। बहरहाल इसी भागा दौड़ी में कई बार ऐसा होता है कि हम मोबाइल को ऐसी जगहों पर ले जाते है, जहाँ हमें उसे नहीं ले जाना चाहिए। इसलिए इन जगहों पर भूलकर भी मोबाइल न रखे, क्यूकि इससे मोबाइल को काफी नुक्सान हो सकता है। वैसे आप भी इन खास जगहों के बारे में जरूर जानना चाहते होंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER