कहते है कि जीवन में सफल होने के लिए मन में कुछ करने की इच्छा होना बेहद जरूरी है। जी हां जब इंसान को खुद पर विश्वास और मन में कुछ करने की चाहत हो तब उस इंसान को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। वैसे हम आपको बता दे कि जिंदगी में केवल दो किस्म के लोग कभी पूरी तरह से सफल नहीं हो पाते। अब आप इन दोनों में से किस श्रेणी में शामिल है, ये तो आप खुद इस जानकारी को पढ़ने के बाद तय कर लीजिये। सबसे पहली श्रेणी में वो लोग शामिल होते है, जो केवल सोचते रहते है पर कुछ कर नहीं पाते। जैसे कि अगर कोई व्यक्ति ये सोच ले कि वह चाँद पर जाएगा, तो उसके केवल सोचने मात्र से वह चाँद तक तो नहीं पहुंच जाएगा।
जिंदगी में केवल दो किस्म..
बहरहाल ये तो काफी बड़ी मिसाल थी। अब अगर हम कोई छोटी सी मिसाल ले तो वो यह कि अगर कोई इंसान कम समय में कामयाबी हासिल करने के बारे में सोचते तो वह बिना कुछ किए कामयाब तो नहीं हो सकता। यानि अगर कोई इंसान जीवन में काफी बड़ा सोचे पर उस इंसान में कोई छोटा सा काम करने की हिम्मत भी न हो वह व्यक्ति कभी सफल नहीं हो सकता। वही अगर हम दूसरी श्रेणी की बात करे तो इस श्रेणी में वो लोग शामिल है जो कुछ भी करने से पहले सोचते नहीं है।
5 Technical Skills every Good Programmer possesses


