एयरफोर्स में नौकरी का शानदार मौका, बढ़िया सैलरी के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

भारतीय सैन्य सेवाओं में भर्ती होना का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय वायुसेना में अलग-अलग ब्रांच में युवाओं के लिए नौकरी निकली हैं। चयनित उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। अगर आप वायुसेना द्वारा निर्धारित योग्यताएं पूरी करते हैं तो तुरंत इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर दीजिए।

 

एयरफोर्स कॉमन एप्टिट्यूट टेस्ट (एएफसीएटी) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस परीक्षा से एयरफोर्स में अधिकारी के पद नियुक्ति दी जाएगी। एयर फोर्स की फ्लाइंग, इंजीनियरिंग और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच पर इन एग्जाम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यानी इस एग्जाम से आपके पास पायलट से लेकर ग्राउंड ड्यूटी अफसर बनने का मौका है।

 

एएफसीएटी में आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग ब्रांच के अनुसार है। फ्लाइंग ब्रांच में मैथ्य ग्रुप वाले साइंस ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग के लिए इंजीनियरिंग और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा योग्य है। इस भर्ती के लिए उम्र सीमा अलग-अलग ब्रांच के अनुसार 20 वर्ष से लेकर 26 वर्ष रखी गई है।

 

इस भर्ती के लिए दो चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। पहले ऑनलाइन लिखित एग्जाम होगा। सफल उम्मीदवारों को एसएसबी बोर्ड के सामने 5 दिन तक मानकों पर खरा उतना होगा। इसके बाद जो उम्मीदवार मैरिट लिस्ट में स्थान पाएगा उन्हें नियुक्ति दी जाएगी। एयरफोर्स की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अधिकारी के रूप में कमिशन दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई, 2018 है। आप www.afcat.cdac.in पर पूरी जानकारी लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER