हुवाइए कंपनी अपने नए फ़ोन को लांच करने वाली है| हुवाये का यह स्मार्टफोन कैमरे लवर्स के लिए बेहतरीन सभीत हो सकता है| चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर प्रोमो के जरिए इसकी जानकारी दी गई है। इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किए जाने की बात की गई है। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। पिछले महीने चीन में Huawei Nova 5, Nova 5 Pro और Nova 5i स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। इस सेगमेंट का अगला फोन Huawei Nova 5i Pro होगा। कहा जा रहा है की, चीन से बाहर इस फोन को Huawei Mate 30 Lite नाम से उतारा जाएगा।
Huawei Nova 5i Pro का प्रोमो वीडियो जारी
हुवावेई का यह Nova 5i Pro को 26 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस फ़ोन का प्रोमो वीडियो भी जारी किया गया है| इस वीडियो में फ़ोन के डिजाइन की झलक भी मिली है|
जारी किये गए वीडियो से इसके कुछ स्पेसिफिकेशन का भी पता चल रहा है | इसमें पता चला रहा है कि फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसमे होल-पंच डिस्प्ले दिया गया होगा। खबरों के मुताबिक, फोन में क्वाड रियर कैमरा मौजूद होगा। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया होगा। फोन का बैक पैनल ग्रीन ग्लॉसी होगा। इस फोन के किरिन 810 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है।
वही TENA लिस्टिंग के हिसाब से Huawei Nova 5, Nova 5 Pro में 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम से लैस है। इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज दी जाएगी। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ IPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2340 है। इसमें 3900 एमएएच की बैटरी दी गई होगी।
अगर हम Huawei Nova 5i Pro के क्वाड रियर कैमरा की बात करें तो इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल, तीसरा 2 मेगापिक्सल और चौथा 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।
देश दुनिया और तकनीक़ से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.



