हिना खान और विकास गुप्ता में ट्विटर पर छिड़ी जंग …..कहा बंद करो यह फॉलो-अनफॉलो का खेल…

हिना खान और विकास गुप्ता

हिना खान और विकास गुप्ता में बिग बॉस 11 में भी काफी ज़्यादा लड़ाई-झगड़ा और बहस हुआ करती थी लेकिन बिग बॉस 11 खत्म होने के बाद उनमें बहुत ही अच्छी दोस्ती हो चुकी थी । हाल ही में हिना खान के एक फैन ने उन्हें ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा थैंक्यू मैम आपने विकास गुप्ता को अनफॉलो कर दिया। जिसका जवाब विकास गुप्ता को रास नहीं आया।

छोटे पर्दे की सबसे हसीन और नामी एक्ट्रेस हिना खान जो कि स्टार प्लस के एक बहुत ही फेमस शो “यह रिश्ता क्या कहलाता है” में लीड रोल में नज़र आई थीं। इस सीरियल में उनकी अहमियत सबसे ज्यादा दिखाई गई थी लेकिन काफी सालों बाद उन्होंने इस सीरियल को छोड़ दिया था।उसके बाद इन्होंने खतरों के खिलाड़ी जैसे और भी कई रियलिटी शो में अपनी भूमिका निभाई।

इसके बाद अब वह स्टार प्लस के एक बहुत ही फेमस सीरियल “कसौटी जिंदगी की” में ‘कमौलिका’ का किरदार निभा रही हैं। हालांकि यह किरदार उनके पहले के किरदार से काफी अलग और टेढ़ा है…लेकिन उनका यह किरदार उनके फैंस को बहुत ही पसंद आ रहा है।

Xiaomi Mi A3 launched with latest Snapdragon processor and Triple cameras: Know full specifications

हिना खान और विकास गुप्ता बिग बॉस 11 में साथ ही नज़र आए थे, जहाँ दोनों के बीच बहुत ही बहस, लड़ाई-झगड़ा हुआ करता था। लेकिन अब उनमें बहुत ही अच्छी दोस्ती हो चुकी है। दोनों कई बार डिनर और लंच के लिए भी साथ में दिखाई दे चुके हैं। कई बार बाहर घूमते और पिकनिक मनाते भी नजर आ चुके हैं।

ये 4 संकेत बताते है कि आपके शरीर के अंदर जरूर कैल्शियम की कमी है

इतना ही नहीं बल्कि हिना खान ने अपने बर्थडे पार्टी में भी विकास गुप्ता को इनवाइट किया था। विकास गुप्ता ने भी अपने साथ की एक क्यूट सी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा…..हैप्पी बर्थडे है हिना। दोनों में दोस्ती का रिश्ता बहुत ही गहरा है दोनों साथ में काफी हंसी खुशी रहते हैं।

Hina

हाल ही में हिना खान के एक फैन ने ट्विटर पोस्ट के जरिए विकास गुप्ता को अनफॉलो करने के लिए धन्यवाद दिया और साथ ही साथ उसने कहा कि मैम प्लीज़आप विकास गुप्ता को इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दें। हिना ने भी इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए जवाब दिया–”मैंने किसी को भी अनफॉलो नहीं किया है और यह सब मैं नहीं करती हूं…आप भी यह सब न करें चीयर्स!” फिर हिना खान ने कुछ समय बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। लेकिन विकास गुप्ता को हिना खान का यह जवाब कतई पसंद नहीं आया।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट बिना किसी का नाम लिए लिखा –”फॉलो-अनफॉलो यह का खेल बंद कर दें। फैंस को इस चीज़ का हिस्सा बनाना भी बंद कर दें। मैं वही हूं जिसे लोग सोशल मीडिया और असल जिंदगी में जानते हैं।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER