भारत में जल्द ही 5g फ़ोन आने वाले है| कुछ मोबाइल कंपनी ने इसकी शुरुवात भी कर दी है| इस हफ्ते हुवावे कंपनी अपने नए 5g स्मार्टफोन को लांच कर सकती है| हुवावे का यह फ़ोन 26 जुलाई को लांच किया जाएगा| हुवाये के इस नए Huawei Mate 20X 5G की जानकारी एक लीक इमेज से मिली है। इस स्मार्टफोन को अप्रैल में एक हैंड्स ऑन वीडियो के जरिए पहली बार स्पॉट किया गया था। यह लीक इमेज एक मीडिया इन्वाइट की है जिसमें इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख दी गई है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में जानकारी अप्रैल में रिलीज की गई एक हैंड्स ऑन वीडियो से मिली है।
Huawei Mate 20X 5G के स्पेसिफिकेशन
इस फ़ोन के फीचर्स की बात करे तो इसका डिस्प्ले और लुक Huawei Mate 20X और Huawei Mate 20 Pro की तरह ही दिया जा सकता है।इसके प्रोसेसर की बात करें तो Huawei Mate 20X 5G में किरीन 980 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं फोन में सिक्युरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर इसका कैमरा देखा जाये तो इसके बेस वेरिएंट की तरह ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
Huawei Mate 20X 5G में Balong 5000 5G का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मॉडम के जरिए हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी। स्मार्टफोन में अतिरिक्त स्पेस के लिए नए मॉडम और एंटिना दिए जा सकते हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जा सकती है। इसमें 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सुपर चार्ज 2.0 के साथ दी जा सकती है। इसमें Huawei M-Pen भी दिया जा सकता है।बता दे UAE में इसकी बिक्री 12 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है।
देश दुनिया और तकनीक़ से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.



