शियोमी ने अपने दो नए फ्लैगशिप फोम को भारतीय मार्केट में लांच कर दिया है| रेडमी के ये दोनों ही फोन एडवांस टेक्नोलॉजी से लेस है| एक का नाम रेडमी k 20 है, और दूसरा रेडमी k 20 प्रो है| बता दे कंपनी ने Redmi K20 Pro को OnePlus 7 Pro के टक्कर में उतारा है| चाहे स्पेसिफिकेशन्स हों या डिजाइन हर मामले में ये स्मार्टफोन प्रीमिय सेग्मेंट में आता है|तो आज हम आपको इन दोनो के बारे में बतातेंगे की किस्मे कौन सी खूबी है|
क्या है कीमत?
दोनों ही फ़ोन के कीमत की बात करे तो यह मीडियल रेंज मोबाइल से कई ज्यादा महँगा है| जहा Redmi K20 Pro की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है| ये कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट की है| वहीं इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है|
वही OnePlus 7 Pro की शुरुआती कीमत 48,999 रुपये है|
फ़ीचर्स Redmi K20 Pro vs OnePlus 7 Pro?
अगर दोनो ही फ़ोन के फीचर देखा जाये तो अंतर नज़र आता है| अगर दोनों की तुलना आपस में की जाये तो कुछ इस प्रकार से निष्कर्ष निकलेगा|
प्रॉसेसर – Redmi K20 Pro में Qualcomm Snapdragon 855 दिया गया है| वही OnePlus 7 pro में भी Qualcomm Snapdragon 855 प्रॉसेसर ही दिया गया है| दोनों में एक ही प्रॉसेसर हैं|
डिस्प्ले – mi K20 Pro में 6.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका Resolution – 1080X2340p है | दूसरी ओर 7 Pro की डिस्प्ले 6.67 इंच और इसका Resolution – 1440X3120p है| इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट भी है जो आपको Redmi में नहीं मिलता है|
रैम – रेडमी k 20 प्रो में 8GB रैम दिया गया है| वनप्लस 7 प्रो में भी 8GB रैम वेरिएंट दिया गया है| हालांकि इसका एक वेरिएंट 12GB का भी है|
स्टोरेज – mi K20 Pro में 256GB की इंटर्नल मेमोरी दी गई है| One Plus 7 Pro में भी 256GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है|
रियर कैमरा
Redmi K20 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है| जो की – 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल| One Plus 7 Pro में भी तीन कैमरे हैं| इसमें – 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल है
फ्रंट कैमरा – Redmi K20 Pro में 20 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है| OnePlus 7 Pro में 16 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है|
सॉफ्टवेयर – Redmi में Android 9 Pie बेस्ड MIUI 10 दिया गया है| वही दूसरी तरफ 7 Pro में भी Android 9 Pie बेस्ड OxygenOS दिया गया है|
बॉडी – रेडमी k20 प्रो में ग्लास बॉडी है और वनप्लस 7 प्रो की भी ग्लास बॉडी ही है|
वजन – Redmi K20 Pro का वजन 191 ग्राम है| OnePlus 7 Pro का वजन ज्यादा है और ये 206 ग्राम है|
बैटरी – Redmi K20 Pro में 4,000mAh की बैटरी दी गई है और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है| OnePlus 7 Pro में भी 4,000mAh की बैटरी है और यहां भी आपको फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है|
कनेक्टिविटी – Redmi K20 Pro और OnePlus 7 Pro इन दोनों स्मार्टफोन्स में कनेक्टिविटी के लिहाज से एक तरह के ही फीचर्स हैं| दोनों में आपको अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलती है| USB Type C का सपोर्ट है, फेस अनलॉक, डुअल सिम, 4G LTE, WiFi हैं| हालांकि Redmi K20 Pro में हेडफोन जैक भी मिलता है|



