प्रभुदेवा द्वारा निर्देशती सलमान खान की फिल्म दबंग के सीक्वेल Dabang 3 से जुडी बड़ी जानकारी सामने आयी है| इस फिल्म में सलमान ऑफिसर के रोल में आएँगे | इस फिल्म की शूटिंग जोरो पर चल रही है| ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ लोगों को खूब पसंद आई थी| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कारोबार किया था| अब फिल्म के प्रोड्यूसर और सलमान के भाई अरबाज़ खान ने ‘दबंग 3’ की शूटिंग को लेकर बड़ी जानकारी दी है|
अरबाज़ खान ने दी Dabang 3 से जुडी अहम् जानकारी
दबंग 3 प्रडूसर ने फिल्म से जुडी खास जानकारी दी है| Arbaz Khan ने यह जानकारी बीते दिनों फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ के सेट पर मीडिया से बातचीत के दौरान दी है| उन्होंने कहा, “हम फिल्म के लंबे शेड्यूल के बीच में हैं| हमने फिल्म की 60 प्रतीशत शूटिंग पूरी कर ली है और उम्मीद है कि सितंबर के आखिर तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी| हम दिसंबर के आखिर में फिल्म को रिलीज़ करने की सोच रहे हैं| दरअसल हमने फिल्म की रिलीज़ की तारीख का भी एलान कर दिया है| ” गौरतलब है कि ‘Dabang 3’ 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी
https://www.instagram.com/p/Bwt7_z8FhXH/?utm_source=ig_web_copy_link
अरबाज़ ने यह भी कहा की , “मैं फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं और इसे बनाने के दौरान हमें काफी मज़ा भी आ रहा है| लोग मुझसे कहते हैं कि उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और मुझे लगता है कि ये अच्छी चीज़ है| मैं चानता हूं कि लोग इस फ्रैंचाइज़ (दबंग) को पसंद करते हैं और वो चुलबुल पांडे के कैरेक्टर को प्यार करते हैं| अगर लोग उत्साहित नहीं होते तो ये फिक्र की बात होती| ”
https://www.instagram.com/p/BzNpcoUlZJg/?utm_source=ig_web_copy_link
Dabang 3 में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, साउथ स्टार सुदीप, माही गिल, टिनू आनंद, निकितिन धीर और अरबाज़ खान सहित कई कलाकार नज़र आएँगे|
एंटरटेनमेंट से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ युथ एक्सप्रेस पे.


