वैसे तो विश्व कप 2019 की जीत का ख़िताब इंग्लैंड की टीम अपने नाम कर चुकी है। मगर यदि हम गोल्डन बैट और बॉल की बात करे तो इस मामले में भारतीय टीम के एक बेहतरीन खिलाडी ने बाजी मार ली है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किसने गोल्डन बैट जीता और किसे गोल्डन बॉल का ख़िताब मिला। अब ये तो सब को मालूम है कि इस टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन खिलाडी रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाएं थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रोहित शर्मा ने नौ मैचों में करीब 648 रन बनाएं थे। जिसके चलते रोहित शर्मा को गोल्डन बैट का ख़िताब दिया गया है।
किसने गोल्डन बैट जीता..
हालांकि भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुँच पाई। मगर भारतीय टीम के इस खिलाडी ने गोल्डन बैट जीत कर अपना टीम का नाम जरूर रोशन कर दिया। वही अगर हम ऑस्ट्रेलिया ने खिलाडी डेविड वार्नर की बात करे तो उन्होंने दस मैचों में करीब छह सौ सैंतालीस रन बनाएं है। इसलिए वह इस मामले में दूसरे स्थान पर है। इसके बाद अगर हम गोल्डन बॉल की बात करे तो यह ख़िताब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को दिया गया है। जी हां उन्होंने इस विश्व कप के दौरान करीब सताईस विकेट लिए है। यही वजह है कि उन्हें गोल्डन बॉल ख़िताब के रूप में दी गई है।
केवल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ही नहीं बल्कि वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद बाकी टीमें भी हुई मालामाल


