खूबसूरत पलकें पाने के लिए अपनाएं कुछ होममेड तरीके

खूबसूरत पलकें

हर लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि उनकी आंखें खूबसूरत और अट्रैक्टिव हों खूबसूरती में आंखें अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। बड़ी-बड़ी आंखें खूबसूरत पलकें और घनी पलकें किसे पसंद नहीं होती। पलकें और डार्क आइब्रोज से हमारी आंखें ज्यादा खूबसूरत लगती है। हमारी पलकें घनी ना होने की वजह से हमें नकली पलकों का सहारा लेना पड़ता है। जिनको बार-बार यूज करने से नुक्सान भी हो सकता है। ऐसे में हमें होममेड तरीकों से बिना कोई केमिकल यूज किए अपनी पलकों को घना और आकर्षित बनाना चाहिए। तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय जिससे हम अपनी पलकों को सुंदर और आकर्षित दिखा सकते हैं।

जैतून के तेल से मसाज कर पाएं खूबसूरत पलकें

रात को सोने से पहले जैतून के तेल को रुई की मदद से अपनी पलकों पर लगा कर छोड़ दें। ऐसे में जैतून के तेल में मिली विटामिन्स पलकों में अच्छे से सामा जाएगी। जिससे पलकों की ग्रोथ अच्छे से होगी।

पेट्रोलियम जेली का यूज कर पाएं खूबसूरत पलकें

पेट्रोलियम जेली की मदद से भी हम अपनी पलकों को घना और स्ट्रांग बना सकते हैं। पेट्रोलियम जेली लेकर अपनी पलकों पर लगाएं। इससे भी पलकों की ग्रोथ अच्छी होगी।

ग्रीन टी का यूज

अपने इस्तेमाल के हिसाब से ग्रीन टी बनाएं। उसमें जरा सी चीनी डालकर छोड़ दें। फिर इसे ठंडा होने के बाद रुई की मदद से पलकों पर लगा लें। 20 से 25 मिनट के बाद नार्मल पानी से धोलें इससे भी हमें फायदा मिलेगा।

कैस्टर ऑयल का यूज

कैस्टर ऑयल में विटामिन ई की कैप्सूल मिलाकर रुई की मदद से अपनी पलकों पर रात भर लगाकर छोड़ दें। सुबह उठते ही इसको धूल दें। ऐसा करने से भी हमारी पलकें घनी होती हैं।

पलकों पर एलोवेरा जेल का यूज

एक चम्मच एलोवेरा जेल में जोजोबा का तेल मिलाकर मस्कारा की तरह लगाना चाहिए। इस मिश्रण को लगाने के 15 मिनट बाद इसको साफ कर देना चाहिए। इसकी मदद से हमारी खूबसूरत पलकें घनी और लंबी होंगी।

Summary
खूबसूरत पलकें पाने के लिए अपनाएं कुछ होममेड तरीके
Article Name
खूबसूरत पलकें पाने के लिए अपनाएं कुछ होममेड तरीके
Description
सभी महिलाओं की यह इच्छा होती है कि उनके पास भी खूबसूरत पलके हों। इसके लिए वह कई तरीके के देसी तरीके अपनाया करती हैं।हम इसी बारे में बात करेंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER