टिक-टॉक भारत देश में अभी कुछ दिन पहले बैन किया गया था| मगर इससे फिर से चालू कर दिया था| आपको बता दे अब Tik Tok king Faisu का अकॉउंट बैन हो गया है| फैज़ू का अकॉउंट क्यों बैन किया? आखिर क्या किया Faisu ने की इनका अकॉउंट बैन करना पड़ गया? चलिए आपको बता दे पूरा मामला क्या है|
क्यों बैन हुआ Faisal Khan का टिक टॉक अकॉउंट?
फैसल खान उर्फ़ Faisu टिक टॉक के किंग मैंने जाते है| इनके टीम का नाम “Team 07″है| मगर कल यानि 9 जुलाई को इनका अकॉउंट बैन हो गया| बता दे की टिक-टॉक प्रसिद्धि फैज़ू और टीम 07 कानूनी मुसीबत में हैं। हाल ही में, टीम 07 ने तबरेज़ की कथित लिंचिंग से संबंधित एक वीडियो पोस्ट किया। जैसे ही वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, वीडियो की आलोचना करने वाली टिप्पणियां डालना शुरू हो गईं।
देखते ही दखते यह पूरा मामला राजनीती का भी हिस्सा बन गया| बता दे की रिपोर्टों के अनुसार, शिवसेना कार्यकर्ता रमेश सोलंकी ने पांच संबंधित टिक टॉक उपयोगकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

रिपोर्टों के अनुसार, टिक-टॉक के अधिकारियों ने कहा, “टिकटॉक में ऐसी सामग्री के कोई टॉलरेंस नहीं है जो अन्य उपयोगकर्ताओं या उसके समुदाय और किसी भी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाली किसी भी वीडियो और फोटो के खिलाफ हिंसा को उकसाती है। इसके अनुरूप, प्रश्न में वीडियो, जिसने हमारे सामुदायिक दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया है, वह अब टिक-टॉक पर उपलब्ध नहीं है, इससे बैन कर दिया गया है । इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकत हमारे प्लेटफार्म पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी; इसलिए, हमने तीन उपयोगकर्ता के खातों को निलंबित (बैन ) कर दिया है और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। बता दे ये तीन उपयोगकर्ता के खाते Husnan khan , फैसल शेख उर्फ़ Faisu और sadhna fharuki के थे।

