हरी मिर्च -खाने में तीखी ज़रूर है लेकिन स्वास्थ सम्वर्धक होती है।

खाने में तीखी लेकिन स्वास्थ सम्वर्धक है हरी मिर्च 

मिर्च भारतीय खाने में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। मसालों के लिए प्रसिद्ध इस देश में अधिकतर लोग ऐसे ही मिलेंगे जिनका खाना हरी मिर्च के बिना अधूरा ही रह जाता है। इनका हरा रंग और आकर्षक बनावट मात्र बाहर से ही अच्छा नहीँ दिखता बल्कि इसके कई प्रमाणित फ़ायदे भी हैं। आइये आज इस भारतीय मसाले के महत्वपूर्ण तत्व के फायदों के बारे में जानें-

 

 

विटामिन्स से है भरपूर   

 

विटामिन C की भरपूर मात्रा होने के कारण यह त्वचा और चेहरे के लिए उपयोगी होता है। इसे ठंडे स्थान में रखने से लंबे समय तक ताज़ा रखा जा सकता है।विटामिनE व विटामिन B6 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो की आँखों व त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है ।

 

  • पाचक तत्व के रूप में 

 

जिन खाद्य पदार्थों से मुँह में सलाइवा अधिक बनता है वो पाचन क्रिया में मददगार होते हैं। हरी मिर्च खाने से मुँह में अधिक मात्रा में सलाइवा बनता है। इसीलिए हरी मिर्च को खाने में ज़रूर शामिल करना चाहिये। कच्चा खाने से यह अधिक लाभकारी होता है । 

green chilli

  • वजन घटाने में लाभकारी  

ज़ीरो फाइबर और अधिक प्रोटीन होने के कारण हरी मिर्च वजन घटाने में सहायक होते हैं। आयरन,व विटामिन की भरपूर मात्रा के साथ इसमें पानी की भी मात्रा होती है। इन सभी के कारण ये मेटाबालिज्म बढ़ाने और अनावश्यक वसा घटाने में सहायक होते हैं। 

 

  • ब्लड शुगर नियमित करता है 

 

ये डायटरी फाइबर से युक्त होने के साथ साथ इंसुलिन को भी सन्तुलित करते हैं। जिनका शुगर लेवल असन्तुलित रहता है उन्हें खाने में हरी मिर्च ज़रूर शामिल करना चाहिये। सलाद,स्प्राउट्स या अलग से किसी भी रूप में हरी मिर्च का सेवन किया जा सकता है।

 

आसान है इन्हें लगाना

ये ज्यादा जगह नहीँ घेरते और ना ही कोई बड़ा पेड़ होता है । घर के किसी भी कोने में इन्हें लगाया जा सकता है। थोड़े से जगह में मिट्टी और खाद डालकर या गमले में मिट्टी या खाद डालकर हरी मिर्च के दाने डाल दीजिये। कुछ दिनों में ये आपके सामने होंगे। 

 

Manjula Tiwari

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER