जानिए किसी कौन सा नेटवर्क 4जी स्पीड के मामले में है सबसे तेज

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

रिलायंस जियो के आने के बाद से टेलीकॉम क्षेत्र में बड़े बदवाल हुए हैं। मोबाइल टैरिफ, कनैक्टिविटी और नेटवर्क के मामले में देश मजबूत हो रहा है। इसका सीधा फायदा मोबाइल उपभोक्ताओं को हो रहा है। 4जी तकनीक आने के बाद से इंटरनेट स्पीड में भी बदलाव हुआ है। हर कंपनी स्पीड के मामले में खुद को बेहतर बताती हैं। लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार स्पीड के मामले में एयरटेल की बादशाहत कायम है।

 

टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियां ग्राहकों के बीच अपनी बेहतर छवि बनाने के लिए सुविधाओं की बौछार कर रही है। इसी से इंटरनेट स्पीड और प्राइस में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनियां कम दाम में 4जी कनैक्टिविटी दे रही हैं। भारत में वर्तमान में मौजूद 4जी सेवा प्रदाताओं 65 फीसदी एलटीई उपलब्धता प्राप्त कर ली है। ओपनसिग्नल की नई रिपॉर्ट के अनुसार 4जी उपलब्धता के मामले में जियो नंबर एक है।

 

तेज स्पीड के मामले में एयरटेल की बादशाहत अभी भी कायम है। लंदन की संस्था ओपनसिग्नल के अनुसार एयरटेल ने जियो को स्पीड के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 3जी और 4जी इंटरनेट स्पीड में एयरटेल टॉप पर है। रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड 9.31 एमबीपीएस, आइडिया की 7.27 एमबीपीएस, वोडाफोन की 6.98 एमबीपीएस और चौथे नंबर पर जियो है जिसकी स्पीड 5.13 एमबीपीएस है। एयरटेल की ओवरऑल स्पीड 6 एमबीपीएस है जबकि जियो की ओवरऑल स्पीड 5.1 एमबीपीएस है।

 

जियो 4जी नेटवर्क उपलब्धता के मामले में नंबर एक है। जियो की नेटवर्क उपलब्धता 96.4 प्रतिशत है। दूसरे नंबर पर वोडाफोन और आइडिया हैं जिसकी 4जी नेटवर्क उपलब्धता 68 फीसदी है। तीसरे नंबर पर एयरटेल की नेटवर्क उपलब्धता 66.8 प्रतिशत है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER