वोट करना सिर्फ हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि हमारा ड्यूटी भी है| लोकतंत्र में किसी भी नागरिक से वोट डालने का अधिकार उससे कोई नहीं छीन सकता है। लोकतंत्रिक प्रक्रिया में वोटिंग में हिस्सा लेने के लिए वोटर को अपना वोट रजिस्टर करवाना होता है। इसके बाद ही वोटर अपनी पसंदीदा कैंडिडेट को चुन सकता है। लोक सभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) का आज 12 मई को छठें चरण का चुनाव हो रहा है | आज दिल्ली समेत 7 राज्यों में वोटिंग हो रही है। इसलिए सबकी को जानकारी होनी चाहिए की वोटिंग कैसे करते हैं। वोट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने Polling booth के बारे में मालूम होना चाहिए। आप उसी बूथ में जाकर वोट डाल सकते हैं।
अमेज़न ने इंडिया में लांच किया AmazonBasics AC की नई रेंज
क्या होता है Polling booth में?
अब बात आती है पोलिंग बूथ के बारे में जानकारी मिलने के बाद वोटर को वोटिंग के तय समय पर बूथ में पहुंचना होगा। इसके बाद वोटर कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट दे सकता है।
1. सबसे पहले पोलिंग ऑफिसर आपके नाम को वोटर लिस्ट और आपकी आईडी प्रूफ को चेक करेंगे।
2. इसके बाद दूसरा पोलिंग ऑफिसर आपकी उंगली में स्याही लगाएगा और आपको एक स्लीप देगा और एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाएगा।
3. तीसरा पोलिंग ऑफिसर आपकी उंगली में लगी स्याही चेक करेगा और स्लीप आपसे लेलेगा और आपको ईवीएम पर जाने देगा।
4. ईवीएम में आपको प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह दिखाई देंगे उसके सामने वाला बटन दबाकर आप अपना वोट रजिस्टर कर सकते हैं। बटन दबाने के बाद आपको बीप की आवाज सुनाई देगी और लाल रंग की छोटी सी एलईडी लाइट जलेगी।
5. इसके बाद ईवीएम के बगल में रखी VVPAT मशीन में एक स्लीप निकलेगी जिसमें आपने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसका सीरीयल नंबर, नाम और उसका चुनाव चिह्न होगा। यह स्लीप आपको 7 सेकेंड के लिए दिखाई देगी, जिसके बाद यह VVPAT बॉक्स में गिर जाएगी।
ऑनलाइन कैसे खोजे Polling booth ?
वोटर्स अपना पोलिंग बोथ को ऑनलाइन भी खोज सकते सकते है | इसके लिए वोटर अपने क्षेत्र का Polling booth electoralsearch.in या फिर Voter Helpline App जो कि चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथ सर्च करने के लिए डेवलप किए हैं यहाँ जा कर चेक कर सकते है । इसके साथ ही वोटर 1950 नंबर जो कि वोटर हेल्पलाइन नंबर है पर कॉल कर अपने पोलिंग बूथ के बारे में जानकारी पा सकते हैं।
इस नंबर पर कॉल लगाने से पहले वोटर को 1950 नंबर के पीछे अपने शहर का STD कोड लगाना होगा। इतना ही नहीं वोटर को पोलिंग बूथ की जानकारी एसएमएस के जरिए भी मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें उपने वोटर आईडी कार्ड की जरूरत होगी। वोटर को SMS [ECIPS No] space [EPIC No] लिखकर 1950 पर सेंट करना होगा। इसके बाद उन्हें एक मैसेज आएगा जिसमें उनके पोलिंग बूथ की जानकारी होगी।
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


